स्कूल सफाई कर्मचारियों कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन, कहा- 15 दिनों में वेतन भुगतान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन कर आत्मदाह करने होंगे मजबूर

School cleaning staff submitted a memorandum to the Collector saying that if the salary is not paid within 15 days they will be forced to stage a fierce agitation and commit self immolation

स्कूल सफाई कर्मचारियों कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन, कहा- 15 दिनों में वेतन भुगतान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन कर आत्मदाह करने होंगे मजबूर

धमतरी : धमतरी जिला के स्कूल सफाई कर्मचारियों ने बड़ी तादाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर वेतन की मांग किया. बता दे जिले में 14 सौ सफाई कर्म चारी है आरोप है कि 4 घंटे का काम करवाकर महज दो घंटे का पैसा दिया गया. जबकि दो घंटे का पैसा दो करोड़ से ज्यादा है. जिसका अभी तक भुगतान नहीं किया गया है. यह सिलसिला अभी से नहीं बल्कि सालों से चल रहा है. जिसकी वजह से घर बार चलाने और बच्चों को पढ़ाने के लिए काफी परेशानी हो रही है.
सफाई कर्मचारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी को साफ कहा है कि 15 दिनों के भीतर अगर मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो आगे उग्र आंदोलन करते हुए आत्मदाह करने की हिदायत दिया है. इधर शिक्षा अधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आश्वाशन दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb