दीपावली की रात लक्ष्मी पूजा के घर में जेवर और नकदी चोरी, एक घंटे में पुलिस ने सुलझाई वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार, 2.97 लाख की मशरूका बरामद

Jewelry and cash stolen from a house during Lakshmi Puja on the night of Diwali; police solved the case within an hour, arrested two suspects, and recovered stolen property worth ₹2.97 lakh.

दीपावली की रात लक्ष्मी पूजा के घर में जेवर और नकदी चोरी, एक घंटे में पुलिस ने सुलझाई वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार, 2.97 लाख की मशरूका बरामद

रायपुर : रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में दिवाली की रात घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों ने नया मंगल बाजार स्थित एक घर के पूजा घर को निशाना बनाया था. वहां लक्ष्मी पूजा के लिए रखे गहने और नकदी चोरी कर फरार हो गए थे.
पुलिस ने शिकायत मिलने के कुछ ही घंटे में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. उनके पास से करीब 2.97 लाख रुपए का चोरी का सामान बरामद किया गया है. इसमें 2.50 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 47 हजार रुपए नकद शामिल हैं.
पूजा घर से जेवर और नकदी चोरी की
मिली जानकारी के मुताबिक नया मंगल बाजार निवासी महिला ने लक्ष्मी पूजा के लिए सोने-चांदी के गहने और नकदी पूजा घर में रखी थी. पूजा घर का दरवाजा खुला हुआ था. इसी दौरान दोनों युवक घर में घुसे और वहां रखे गहने व नकदी लेकर भाग गए. रात में महिला के पति की नींद खुली तो उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को घर से चोरी करके जाते हुए देखा. इसके बाद महिला ने गुढ़ियारी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अपराध क्रमांक 522/26 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की.
पति के बताए हुलिए से पकड़े गए आरोपी
घटना की जानकारी मिलते ही गुढ़ियारी थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की. महिला के पति ने संदिग्ध का जो हुलिया बताया था. उसके आधार पर पुलिस ने इलाके में पूछताछ की. इसी दौरान दोनों आरोपियों की पहचान हुई. पूछताछ में उन्होंने चोरी करना कबूल कर लिया.
2.97 लाख रुपए का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के करीब 2.50 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 47 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं. चोरी गए सामान की पूरी बरामदगी कर ली गई है.
दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं केस
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नयन राजपूत उम्र 24 साल निवासी कुंदरापारा और आर्यन चौहान उम्र 19 साल निवासी कलिंग नगर, गुढ़ियारी के रूप में हुई है. नयन राजपूत के खिलाफ चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के चार मामले दर्ज हैं. वहीं, आर्यन चौहान के खिलाफ लूट और आईटी एक्ट के दो मामले पहले से दर्ज हैं.
आरोपी
नयन राजपूत पिता रामू ठाकुर उम्र 24 साल निवासी बच्चन चौक, कुंदरापारा, थाना गुढ़ियारी, रायपुर
आर्यन चौहान पिता हीरानंद चौहान उम्र 19 साल निवासी कलिंग नगर, वतन चिकन सेंटर के पास, थाना गुढ़ियारी, रायपुर
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb