एक्स गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ घुमते देख भड़का आरोपी, दोस्तों के साथ गैरेज में घुसकर चाकू से किया हमला, 3 घायल, एक की हालत नाजुक

Enraged at seeing his ex-girlfriend out with another man, the accused—accompanied by his friends—stormed into a garage and launched an attack with knives; three people were injured, one of whom is in critical condition.

एक्स गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ घुमते देख भड़का आरोपी, दोस्तों के साथ गैरेज में घुसकर चाकू से किया हमला, 3 घायल, एक की हालत नाजुक

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया. एक्स गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ घूमते देख एक युवक इस कदर भड़क गया कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दोनों का पीछा किया और गैरेज में घुसकर चाकू से हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे गैरेज संचालक और उसके भाई को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा. इस चाकूबाजी में तीन लोग घायल हो गए. जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली स्मृतिनगर पुलिस चौकी का है.
एक्स गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ देखकर भड़का आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक नागेंद्र सोमंकर की एक्स गर्लफ्रेंड सारांश सिंह के साथ घूम रही थी. दोनों को एक साथ देखकर नागेंद्र कथित तौर पर नाराज हो गया. इसके बाद उसने अपने साथी अजय ठाकुर और अन्य दोस्तों के साथ मिलकर दोनों का पीछा करना शुरू कर दिया. आरोपियों से बचने के लिए सारांश सिंह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कारफाई गैरेज में पहुंच गया. उन्हें लगा कि गैरेज के भीतर वे सुरक्षित रहेंगे. लेकिन पीछा करते हुए आरोपी भी वहां पहुंच गए. इसके बाद गैरेज परिसर में विवाद शुरू हो गया.
गैरेज में घुसकर सारांश पर चाकू से हमला
आरोप है कि गैरेज पहुंचने के बाद हमलावरों ने सारांश सिंह को निशाना बनाते हुए चाकू से हमला कर दिया. अचानक हुई इस वारदात से परिसर में अफरा-तफरी मच गई. वहां मौजूद गैरेज संचालक आनंद शर्मा और उनके भाई मनीष शर्मा ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराने की कोशिश की. आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया. चाकूबाजी में दोनों भाई घायल हो गए. मनीष शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं. और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
चाकूबाजी में तीन घायल, एक की हालत नाजुक
इस पूरी वारदात में सारांश सिंह, आनंद शर्मा और मनीष शर्मा घायल हो गए. तीनों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. मनीष शर्मा की नाजुक हालत को देखते हुए उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है. चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने सारांश सिंह का मोबाइल फोन भी छीन लिया. इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
जांच में जुटी पुलिस, आरोपी गिरफ्तार
वारदात में नागेंद्र सोमंकर, अजय ठाकुर और उनके अन्य साथियों पर चाकूबाजी का आरोप लगा है. वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आरोपियों की भूमिका और वारदात से जुड़े हालात की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है. पूर्व प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखने के बाद शुरू हुआ विवाद गंभीर हिंसक वारदात में बदल गया. इस वारदात में विवाद से कोई सीधा संबंध नहीं रखने वाले गैरेज संचालक और उसके भाई को भी हमले का शिकार होना पड़ा.  शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की. सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के बाद तीन आरोपियों को कुछ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb