उधार के पैसे लौटाने से मना करने पर दोस्त ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, युवक का सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
Friend murdered for refusing to return borrowed money accused arrested young man crushed to death police engaged in investigation
उधार के पैसे लौटाने से मना करने पर दोस्त ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग : दुर्ग जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के ऊपर लाठी डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी. मामला आपसी लेनदेन का बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पाटन के ग्राम मर्रा में मनीराम यदु और त्रिलोकी ठाकुर पुराने दोस्त हैं. पिछले दिनों त्रिलोकी ठाकुर ने मनीराम यदु से कुछ पैसे उधार लिए थे. इसके बाद मनीराम यदु कई बार त्रिलोकी ठाकुर से अपने पैसे वापस मांग चुका है. लेकिन त्रिलोकी ठाकुर उसे घूमाता रहा.
इसी बीच शनिवार की देर रात मनीराम और त्रिलोकी ठाकुर की मुलाकात हुई. तब मनीराम ने त्रिलोकी ठाकुर से अपने पैसे मांगे तो त्रिलोकी ठाकुर ने पैसे देने से इंकार कर दिया और बहस करने लगा. जिसके बाद गुस्से में आकर त्रिलोकी ठाकुर के साथ मनीराम ने गाली-गलौज की. गाली-गलौज के बाद दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई और जब इतने से भी मनीराम का मन नहीं भरा तो पास पड़े लाठी और डंडे से त्रिलोकी ठाकुर के ऊपर जमकर हमला कर दिया. लाठी और डंडे के हमले से त्रिलोकी ठाकुर बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा.
जिससे मनीराम यादव घबरा गया और वहां से फरार हो गया. जिसके बाद आस पड़ोस के लोगों ने जब त्रिलोकी ठाकुर के कराहने की आवाज सुनी. तो वहां पहुंचे और तत्काल उसे डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने मनीराम यादु को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
युवक का सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट
दुर्ग : दुर्ग में चाकूबाजी और हत्या के मामले थमाने का नाम नहीं ले रहे हैं. खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक बार फिर एक युवक के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. वारदात की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरु कर दी है. पुलिस कुछ संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. यह मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के मुताबिक देर रात खुर्सीपार के ट्रांसपोर्ट नगर में देर रात नहर के किनारे शराब पार्टी कर रहे थे. इसी दौरान मृतक लोकेश्वर बंजारे के साथ उनके दोस्तों का किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट करते हुए पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात की खबर मिलने पर भिलाई एएसपी सुखनंदन राठौर, सीएसपी हरीश पाटिल समेत खुर्सीपार थाने की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी. पुलिस ने वारदात में शामिल मृतक के कुछ दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



