प्रेमिका ने लगाए गंभीर आरोप, सिपाही ने किया दुष्कर्म, फिर जान से मारने की कोशिश, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Girlfriend makes serious allegations, constable raped, then tried to kill, accused absconding, police searching for him
दुर्ग : दुर्ग जिले की छावनी पुलिस ने बेमेतरा में पदस्थ सिपाही विवेक पोद्दार के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने एक साल तक उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विवेक पोद्दार छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही के पद पर पदस्थ है और छावनी थाना अंतर्गत वार्ड 31 सुंदर नगर कैंप 1 चर्च के पास भिलाई में रहता है. 21 साल की युवती ने थाने में शिकायत किया कि विवेक पोद्दार अपने पद और पहुंच का रौब दिखाकर साल 2021 से 2022 तक उसके साथ जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाया.
पीड़िता ने आगे बताया कि साल 2021 में विवेक पोद्दार उसके घर आया था. उसने मेरी मां और भाई के बारे में पूछताछ किया. पीड़िता ने बताया कि मां और भाई काम पर गए हैं घर में कोई नहीं बाद में आना. इतना सुनते ही वो घर के अंदर घुस आया. पीड़िता ने उसे जाने के लिए बोला तो उसने उसके साथ जबरदस्ती की.
पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने उसका मुह बंद कर दिया और सारे कपड़े फाड़ दिया. इसके बाद उसे बुरी तरह मारा और जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया.
पुलिस ने 2 जून को विवेक पोद्दार के खिलाफ नाबालिग से रेप के मामले में पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए बेमेतरा टीम भी भेजी है. लेकिन वो फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



