प्रसव के बाद महिला की बिगड़ी तबीयत, रेफर के दौरान मौत, परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Woman's health deteriorated after delivery, died during referral, family members accused private hospital of negligence in treatment

प्रसव के बाद महिला की बिगड़ी तबीयत, रेफर के दौरान मौत, परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

कोरबा : रिसदी स्थित श्वेता नर्सिंग होम में गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया. फिर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. उसे दूसरे प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान मां की मौत हो गई. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक गोढ़ी निवासी 24 साल की अंजलि सिंह (मृतिका) के पति रणजीत सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने श्वेता नर्सिंग होम के डॉक्टर मानियारो कुजूर पर लापरवाही का आरोप लगाया है. रणजीत के मुताबिक प्रसव सुरक्षित हुआ था. लेकिन बाद में पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर उचित देखभाल नहीं की गई. अंजलि का एक छोटा बच्चा पहले से है. नवजात शिशु की हालत स्थिर बताई जा रही है.
वहीं कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग अस्पताल की कथित लापरवाही की जांच करेगा. जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में अस्पताल प्रबंधन से संपर्क करने को कोशिश की गई. लेकिन बात नहीं हो सकी है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB