मुंबई से बस्तर आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार हादसे की शिकार, जगतरा के पास ट्रेलर की टक्कर से 24 वर्षीय महिला राइडर की धमतरी में मौत, आरोपी फरार
A speeding female motorcyclist traveling from Mumbai to Bastar met with an accident near Jagtara in Dhamtari; she died after being struck by a trailer, and the accused has fled.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी मे नेशनल हाईवे-30 पर मरकाटोला घाट के पास बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की रहने वाली एक महिला बाइक राइडर की मौत हो गई. बताया जा रहा है, कि रायपुर से कांकेर की तरफ जा रहे बाइक राइडर्स के ग्रुप में शामिल युवती की बाइक को सामने से आ रहे एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 12 अगस्त की सुबह करीब 20 बाइक राइडर्स का ग्रुप रायपुर से कांकेर की तरफ रवाना हुआ था. सभी बाइकर्स एक साथ यात्रा कर रहे थे. धमतरी पार करने के बाद समूह के करीब 17 राइडर्स आगे निकल गए. जबकि तीन राइडर्स कुछ दूरी पीछे चल रहे थे.
इसी दौरान मरकाटोला घाट के समीप सामने से आ रहे ट्रेलर की एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई.
रायपुर निवासी मृतका की सहेली अमिता बैस ने बताया कि रिद्धि ठक्कर उम्र 24 साल उनकी सहेली थी. और वह भी बाइक राइडर्स के ग्रुप के साथ कांकेर जा रही थी. उस समय वह उनकी सहेली और रिद्धि तीनों अन्य राइडर्स से पीछे चल रहे थे. इसी दौरान मरकाटोला के पास सामने से आए ट्रेलर ने रिद्धि की बाइक को टक्कर मार दी.
मृतका रिद्धि ठक्कर कां दिवली, मुंबई वेस्ट की रहने वाली थीं..वह अपनी बाइक नम्बर MH 12 SP 0835 से रायपुर पहुंची थीं और इसके बाद बाइक राइडर्स के समूह के साथ कांकेर के लिए रवाना हुई थीं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
स्थानीय लोगों और साथ चल रहे साथी बाइक राइडर्स ने फौरन मदद की डायल-112 की मदद से घायल रिद्धि को इलाज के लिए चारामा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाहक होने की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें धमतरी के राम अस्पताल रेफर किया. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इधर हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. हादसे के बाद संबंधित ट्रेलर और चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस आसपास के ढाबों और टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. ताकि फरार ट्रेलर और उसके चालक की पहचान की जा सके. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया. पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की खबर दे दी है.
हादसे की खबर मिलने के बाद मृतका के परिजन मुंबई से रायपुर पहुंच रहे हैं. इसके बाद शव को रायपुर एयरपोर्ट तक पहुंचाया जाएगा, जहां परिजन उसे रिसीव करेंगे और आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



