रायपुर में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, जांघ के ऊपर से निकला पहिया, दर्द से तड़पते हुए सड़क पर तोड़ा दम, आरोपी फरार

A speeding vehicle crushed a young man in Raipur the wheel came off his thigh he died on the road in pain the accused absconding

रायपुर में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, जांघ के ऊपर से निकला पहिया, दर्द से तड़पते हुए सड़क पर तोड़ा दम, आरोपी फरार

रायपुर/तिल्दा नेवरा : राजधानी में लगातार सड़क हादसों के मामले में इजाफा देखने को मिल रहा हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर राजधानी की सड़क लहूलुहान हो गई. एक तेज रफ्तार वाहन ने एक युवक को कुचल दिया. इस हादसे में युवक की सड़क पर ही दर्द में तड़पते हुए मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक, युवक के शरीर के ऊपर से गाड़ी का चक्का गुजरा था. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है. घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक नीलकांत यादव, बुधेला गांव का रहने वाला था. वह फिलहाल तिल्दा नेवरा में रह रहा था. नीलकांत नाकोड़ा प्लांट में काम करता था. बताया जा रहा है कि वह ड्यूटी से घर लौट रहा था. आशंका है कि तिल्दा खरोरा मेन रोड पर कोनारी के आगे वह बाइक से उतरा था. तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी.
इस हादसे में नीलकांत के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह कुचला गया. उसके जांघ के ऊपर से वाहन का चक्का गुजर गया. जिससे शरीर का अंदरुनी हिस्सा बाहर आ गया. सुबह जब सड़क पर किसी ने लाश पड़ी हुई देखी तो पुलिस को खबर दी गई. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb