आत्मानंद स्कूल में शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने लगाई डांट, FIR और जांच के आदेश जारी, शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
Video of drunk teacher in Atmanand school goes viral villagers scold him FIR and investigation orders issued questions being raised on education system
आत्मानंद स्कूल में शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल, FIR के आदेश
महासमुंद : महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के स्वामी आत्मानन्द विद्यालय भंवरपुर में व्याख्याता शराब पीकर नशे में धुत्त स्कूल पहुंचा और स्कूल परिसर में बेसुध होकर घण्टों पड़ा रहा. इस घटना की जानकारी स्कूल समिति सहित शिक्षा विभाग को मिली जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमे स्कूल परिसर में नशे की हालत में धुत्त दिखाई दे रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बसना विकासखंड के सेजेस भंवरपुर के व्याख्याता शराब के नशे में बेसमय स्कूल पहुंचा और वहां बेसुध होकर घण्टों मैदान में गिरा रहा. इसकी जानकारी होते ही स्कूल शाला विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार , सांसद प्रतिनिधि जीतू वैष्णव, समिति सदस्य बीपी देवांगन और पूर्व पालक समिति अध्यक्ष भोज प्रधान फौरनशाला पहुंचे. साथ ही बसना बीईओ भी कुछ समय बाद पहुंचे और उक्त शिक्षक का डॉक्टरी जांच कराया गया.
उसके बाद जांच रिपोर्ट बीईओ बसना को दिया गया. शिक्षक के इस अशोभनीय व्यवहार के चलते विद्यालय सहित स्कूली की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहें हैं. शिक्षक के इस व्यवहार से शिक्षा जगत शर्मसार हो रहा है और सरकारी शिक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं.
इस शर्मनाक घटना ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है. महासमुंद जिले के शिक्षा अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. संबंधित शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं.
यह घटना लगातार शिक्षकों के अनुशासनहीन आचरण को उजागर कर रही है. जिससे सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. शिक्षकों द्वारा इस तरह के असंवेदनशील व्यवहार से छात्रों की शिक्षा और भविष्य प्रभावित हो रहा है. जो चिंता का विषय बन चुका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
बालाघाट : बालाघाट जिले के एक शिक्षक नरेश गजभिए को शराब के नशे में विद्यार्थियों और पालकों से अभद्रता करना महंगा पड़ गया. कलेक्टर मृणाल मीना ने वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जांच कराई. जांच में मामला सही पाया गया. इस पर कलेक्टर ने 24 घंटे के अंदर शिक्षक नरेश गजभिए को निलंबित कर दिया. शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय में उक्त कृत्य को अंजाम दे रहा था. शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के उपनियम 9 के प्रावधान के तहत की गई है.
गौरतलब है कि शासकीय माध्यमिक शाला बिलालकसा संकुल उमावि डाबरी बिरसा में पदस्थ शिक्षक नरेश गजभिए 22 अक्टूबर को शाला में शराब के नशे में उपस्थित हुआ था. शाला के विद्यार्थियों व ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करते हुए शिक्षक का वीडियो वायरल हुआ था. इसकी जांच पिटकोना के प्रधान पाठक से कराई गई थी. शिकायत की पुष्टि होने के बाद शिक्षक के कत्र्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के साथ ही शासन और शिक्षक की गरिमा को धूमिल किया है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ग्रामीण शिक्षक को नशे की हालत में स्कूल न आने की सलाह दे रहे हैं. बाद में वे शिक्षक को डांट भी लगाते है. तमाम चर्चा के बाद सरपंच व ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा पत्र तैयार किया गया. जहां ग्रामीणों ने शिक्षक नरेश गजभिए को नशे की हालत में पाया. उनकी हरकत को ग्रामीणों ने ही कैमरे में कैद कर वायरल कर दिया.
मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उप नियम 3 एवं 23 के विपरीत कदाचरण की श्रेणी में पाए जाने पर उसके खिलाफ उक्त कार्रवाई की गई है. निलंबन अवधि में शिक्षक नरेश गजभिए का मुख्यालय डाबरी उमावि निर्धारित किया गया है. इस अवधि में उन्हें निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
दारु पीकर पढ़ाऊंगा, मेरा मोबाइल गुम गया है, स्कूल में टीचर की बात सुन प्रिंसिपल हुए फ्यूज
सिंगरौली : सिंगरौली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां बिंदुल संकुल केंद्र के एक स्कूल में एक टीचर शराब के नशे में पहुंच गया. ग्रामीणों के मुताबिक शराब पीकर स्कूल आने की शिक्षक ने वजह भी बताई. उसने कहा कि मेरा मोबाइल गुम गया है और दिमाग डिस्टर्ब है. इसलिए थोड़ी शराब पीकर आया हूं.
मिली जानकारी के मुताबिक पुरा गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात इस टीचर अर्जुन सिंह इसी प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर है. जो लंबे समय से इसी स्कूल में है. शिक्षक अक्सर स्कूल में शराब के नशे में ही आता है. इस प्राथमिक विद्यालय में सिर्फ यही एक शिक्षक है. जिसके जिम्मे पूरा स्कूल है. इसके बावजूद भी यह शिक्षक शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचता है.
ग्रामीणों ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार को भी जब शराबी हेडमास्टर स्कूल पहुंचा तो लोगों ने उसका वीडियो बनाया और पूछा कि आप शराब पीकर क्यों आये हो. इसके बाद शिक्षक अर्जुन सिंह ने जो जबाब दिया उसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया. शराबी हेडमास्टर ने कहा कि मेरा मोबाइल गुम हो गया है. इसलिए शराब पीकर स्कूल आया हूं.
इस दौरान ग्रामीणों ने नशे में धुत्त शराबी हेडमास्टर अर्जुन सिंह का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया. अब यह वीडियो लगातार लोगों के द्वारा शेयर किया जा रहा है.
वहीं इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने कहा कि ''मामले की जांच कराकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.'' ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों के भविष्य को बनाने वाले शिक्षक जब शराब के नशे में धुत होकर शिक्षा के मंदिर में बच्चों को तालीम देंगे तो बच्चों का भविष्य कैसा होगा?
शिक्षक पर बच्चों और देश का भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी होती है ऐसे में शिक्षक जब शराब के नशे में स्कूल पहुचेंगे तो स्थिति क्या होगी. इसका अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
शिक्षक पर शराब पीकर स्कूल में अभद्रता करने का आरोप
गुना : गुना जिले के चाचौड़ा के ग्राम पंचायत जलालपुरा के सरपंच ने कलेक्टर को एक पत्र लिखकर शिक्षक भगत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्र में सरपंच ने बताया कि प्राथमिक स्कूल तीलवेह कला में कार्यरत शिक्षक भगत सिंह रोजाना शराब के नशे में स्कूल आते हैं. जिससे बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है.
सरपंच के मुताबिक, शिक्षक भगत सिंह न सिर्फ छात्रों के साथ अभद्रता करते हैं बल्कि उन्हें पढ़ाते भी नहीं हैं. ऐसे हालात से बच्चों के भविष्य को लेकर सरपंच ने गहरी चिंता व्यक्त की.
सरपंच ने कलेक्टर से मांग की है कि इस मामले में फौरन कार्रवाई की जाए ताकि बच्चों की शिक्षा का स्तर बरकरार रह सके. सरपंच का कहना है कि अगर ऐसे ही हालात बने रहे तो बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है. उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से अनुरोध किया कि शिक्षक भगत सिंह के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएं. बच्चों के भविष्य की सुरक्षा के लिए फौरन कार्रवाई की जरुरत है. उन्होंने कहा कि शिक्षक का मुख्य कार्य बच्चों को ज्ञान देना है लेकिन जब वह शराब पीकर स्कूल आते हैं. तो यह उनकी लापरवाही और चरित्र को भी दर्शाता है.
इस घटनाक्रम ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरुरत को फिर से उजागर किया है. स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि इस तरह के मामले में समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो इससे शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी. साथ ही बच्चों के मनोबल पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. नशेड़ी टीचर पर ठोस कार्रवाई होनी जरुरी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



