15 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने किया सुसाइड, घर से दूर पेड़ पर लटकी मिली लाश, इलाके में सनसनी, गांव में शोक का माहौल, परिजनों से पूछताछ

A 15-year-old student committed suicide, her body was found hanging from a tree far from her home, causing a sensation in the area, mourning in the village, and family members were questioned.

15 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने किया सुसाइड, घर से दूर पेड़ पर लटकी मिली लाश, इलाके में सनसनी, गांव में शोक का माहौल, परिजनों से पूछताछ

कोरबा : कोरबा जिला के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनागुड़ी मोहार में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वसाल की नाबालिग छात्रा ने पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुरबिक नवमी कक्षा की छात्रा गीता महंत ने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ पर फांसी लगा ली. सुबह जब ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटकी छात्रा पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए. ग्रामीणों ने तत्काल मामले की खबर पुलिस को दी. खबर मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस खुदकुशी की वजह की जांच कर रही है. साथ ही मोबाइल और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. ताकि किसी प्रकार के दबाव, विवाद या अन्य कारणों की जानकारी मिल सके. घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. छात्रा के इस कदम से गांव में मातम पसरा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB