मायके घूमने आई शादीशुदा महिला के साथ जबरन बनाया शारीरिक संबंध, परिचित युवक ने की वारदात, पति को बताने के बाद पहुंची थाने, आरोपी  बनेश्वर गिरफ्तार

A married woman who had come to visit her parents' home was forcibly sexually assaulted by a young man she knew. She informed her husband and then went to the police station. The accused, Baneshwar, was arrested.

मायके घूमने आई शादीशुदा महिला के साथ जबरन बनाया शारीरिक संबंध, परिचित युवक ने की वारदात, पति को बताने के बाद पहुंची थाने, आरोपी  बनेश्वर गिरफ्तार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में धरमजयगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को थाना छाल के ग्राम तरेकेला में दबिश देकर गिरफ्तार किया है. जिसे न्यायिक कल रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है. महिला मायके घुमने आई थी. परिचित ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया 
मिली जानकारी के मुताबिक 30 मई को थाना धरमजयगढ़ में एक 29 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम तरेकेला थाना छाल निवासी बनेश्वर राठिया उम्र 25 साल ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया है. महिला बताई कि वह ससुराल से मायके गई थी. 25 मई को साथ घर से थोड़ी दूर बोरबाडी गई थी. जहां पीछे से उसका परिचित बनेश्वर राठिया आ गया जिसने जबरन शारीरिक संबंध बनाया. वारदात के बाद वह भय और मानसिक तनाव के कारण फौरन शिकायत दर्ज नहीं करा सकी. जब ससुराल गई तो अपने पति को घटना की जानकारी देने के बाद थाना धरमजयगढ़ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई.
इस शिकायत के आधार पर थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 156/2026 धारा 64(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा से पीड़िता का बयान कराया. महिला का मेडिकल चेकअप के बाद पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी की गई,
जांच के दौरान 31 मई 2026 को आरोपी बनेश्वर राठिया, पिता भुकनंदन राठिया उम्र 25 साल निवासी ग्राम तरेकेला थाना छाल को उसके निवास स्थान से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी द्वारा जुर्म करना कबूल किए जाने पर उसके खिलाफ पुख्ता सबूत पाए गए. धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t