एक प्लेट बिरयानी के लिए अपने ही दोस्त पर किया जानलेवा हमला, रायपुर में इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी युवक गिरफ्तार
Deadly attack on his own friend for a plate of biryani died during treatment in Raipur accused youth arrested
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक युवक ने अपने मित्र की बिरयानी को लेकर हत्या कर दी. दोनों की दोस्ती गहरी थी. दोनों साथ में रहते थे. साथ में खाते पीते थे.
वारदात वाले दिन मृतक जगदीश सारथी मजदूरी का काम जल्द खत्म कर कमरे पर लौट आया. आते वक्त वो अपने साथ बिरयानी भी लाया. दूसरा दोस्त अमरेश एक्का जब तक आता उसने अकेले ही बिरयानी खाकर खत्म कर दिया.
दूसरा दोस्त शराब लेकर घर लौटा तो देखा कि उसका दोस्त बिरयानी खाकर लेटा है. इस बात पर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ. वाद विवाद के बीच दोनों में हाथापाई शुरु हो गई. इसी बीच अमरेश एक्का ने अपने दोस्त जगदीश सारथी पर जानलेवा हमला कर दिया.
हमले में सारथी गंभीर रुप से जख्मी हो गया. दोस्त के जख्मी होते ही आरोपी डर गया. उसने फौरन उसे नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. युवक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया. जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल दोनों दोस्त पल्लेदारी का काम करते थे. दोनों एक साथ श्रीगढ़ में किराए का मकान लेकर साथ रहे थे. वारदात वाले दिन आरोपी ने सारथी से कहा कि वो शराब लेकर वापस आ रहा है वो उसका इंतजार करे. जब वो आ जाएगा तो दोनों साथ बैठकर बिरयानी खाएंगे. आरोपी के जाते ही भूखा दोस्त सारथी बिरयानी खाने लगा. भूख ज्यादा होने के चलते उसने दोस्त के हिस्से की भी बिरयानी खत्म कर दी. इसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोपी अमरेश ने सारथी पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



