देवी दर्शन कर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, गड्ढे में जा गिरी स्कार्पियो, कार में सवार एक श्रद्धालु की मौत, बच्चों समेत कई लोग बुरी तरह घायल
A family returning after darshan of Devi became victim of an accident Scorpio fell into a pit a devotee in the car died many people including children were badly injured
रायगढ़/धरमजयगढ़ : छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में आमापाली गांव के पास एक बड़ा हादसा हो गया है. तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब 6:30 बजे एक तेज रफ़्तार स्कार्पियो CG15 DN 1588 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा उतर गई. सड़क किनारे गड्ढा ज्यादा होने की वजह से कार गड्ढे में जा गिरी. जिसकी वजह से गाड़ी में मौजूद सभी लोग घायल हो गए.
गाड़ी में मौजूद सभी लोग चंद्रपुर से सूरजपुर की तरफ जा रहे थे. तभी अचानक मोड़ में रास्ता नहीं दिखने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी.
बता दे कि जिस जगह हादसा हुआ. वहा पहले भी एक ट्रक हादसा हो चुका है. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी. तीक्ष्ण मोड़ पर कोई दिशा निर्देश का बोर्ड नहीं होने की वजह से बार-बार हादसा होना अपने आप में सवाल खड़ा करता है कि हादसों से बचने और हादसों से सीख लेकर सम्बंधित विभाग कोई कदम क्यों नहीं उठाती? और ऐसे हादसों का सिलसिला आखिर कब तक चलता रहेगा?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



