52 परियों के खेल में मस्त जुआरियों के जमावड़े पर पुलिस की छापेमारी, मौके से 10 जुआरियों से 54 हजार रुपए व ताश के पत्ते जब्त

52 Police raid on the gathering of gamblers engrossed in the game of fairies 54 thousand rupees and playing cards seized from 10 gamblers from the spot

52 परियों के खेल में मस्त जुआरियों के जमावड़े पर पुलिस की छापेमारी, मौके से 10 जुआरियों से 54 हजार रुपए व ताश के पत्ते जब्त

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर जुआ और सटोरियों पर लागतार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में बीती रात कोतवाली पुलिस ने जुआ पर रेड कार्रवाई कर 52 परियों के साथ 10 जुआरियों को धरदबोचा. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ₹54,250 नकद बरामद किया है.
रायगढ़ बीती रात गस्त दौरान कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की खबर पर प्यासा मैदान, आशीर्वादपुरम कॉलोनी में बिजली के खंभे के नीचे जुआ खेल रहे 10 लोगों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के कब्जे से 52 पत्तों की ताश, एक प्लास्टिक की थैली और ₹54,250 नकद बरामद किया गया. आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
इस मामले में बरभौना निवासी चंद्रशेखर डनसेना, झिंटीपाली निवासी सचिन पटेल, ढिमरापुर निवासी सुरेंद्र सामंत, ढिमरापुर निवासी रामप्रसाद सारथी, श्रीराम नगर निवासी भावेश वर्मा, सराईपाली निवासी राजकुमार चौहान, पंझर निवासी भोज सिंह पटेल, ढिमरापुर निवासी सुनील रात्रे, कुकरी निवासी आनंद कुमार राठिया, ढिमरापुर निवासी बसंत प्रधान रंगे हाथों पकड़े गए.
जिनके कब्जे से पुलिस ने 52 पत्तों की ताश, एक प्लास्टिक की थैली और 54,250 नकद बरामद किया है. मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है. इस कार्रवाई में निरीक्षक सुखनंदन पटेल, एएसआई दिलीप बेहरा, प्रधान आरक्षक हेमन पात्रे, आशीष महंत की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

जुआ खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, 10 हजार 500 कैश जब्त

जगदलपुर : बस्तर पुलिस द्वारा पुलिस की टीम ने 10 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े धरदबोचा है. आरोपियों से नगदी 10,500 रुपए और ताश के पत्ते बरामद किया गया है.
दरअसल, पुलिस को खबर मिली थी कि थाना नगरनार क्षेत्र के ग्राम तुरेनार और बाबूसेमरा में कुछ जुआरी ताश के पत्तो पर रुपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है. इस खबर पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, एएसपी माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं सीएसपी उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में अलग अलग टीम गठित कर, ग्राम तुरेनार और बाबू सेमरा में रेड कार्यवाही किया गया.

इस दौरान 10 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए जिनके फड़ और पास से 10500/- रुपये नगद, ताश के 52 पत्ते बरामद किया गया. उक्त 10 आरोपियों के खिलाफ धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(२) के तहत् अपराधिक जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb