जियो कंपनी की खराब नेटवर्क सर्विस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी, नगरवासियों ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, दी चक्काजाम की चेतावनी
Protest and sloganeering against poor network service of Jio company residents accused of fraud warned of traffic jam
जशपुर : जशपुर जिला अंतर्गत विकासखंड बगीचा के नगर वासियों के द्वारा 28 अगस्त 2024 को बगीचा की जियो ऑफिस के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया और जमकर जिओ कंपनी के खिलाफ में नारेबाजी किया गया.
उपभोक्ताओं के द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि पिछले दो महीनों से जिओ कंपनी हमारे साथ धोखाधड़ी कर रहा है. हमसे पूरा पैसा लेने के बावजूद भी हमें सर्विस नहीं मिल पा रही है.
इसके बाद जियो ऑफिस के कर्मचारियों के द्वारा ऑफिस बंद कर दिया गया. उपभोक्ताओं के परेशानी को समझते हुए जियो ऑफिस के सामने जियो के कर्मचारियों के द्वारा फोन में उच्च अधिकारियों से नगरवासियों का बात कराई गई. उच्च अधिकारियों के द्वारा नगरवासियों को आश्वासन दिया गया कि दो दिन के अंदर समस्या का समाधान हो जाएगा.
जिओ कंपनी के खराब नेटवर्क की वजह से उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर दो दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगरवासियों के द्वारा चक्काजाम किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



