खेत में करंट लगने से 2 किसानों की मौत, फसल को मवेशियों से बचाने लगाया तार, रात में आए चपेट में आए ग्रामीण, जांच ने जुटी पुलिस

2 farmers died due to electric shock in the field, wire was installed to protect the crop from cattle, villagers got electrocuted at night

खेत में करंट लगने से 2 किसानों की मौत, फसल को मवेशियों से बचाने लगाया तार, रात में आए चपेट में आए ग्रामीण, जांच ने जुटी पुलिस

सरगुजा : सरगुजा के लोसगी में करंट की चपेट में आने से 2 किसानों की मौत हो गई. धान की फसल को मवेशियों से बचाने के लिए तार के जरिए करंट लगाया गया था. दोनों युवक तार से चिपक गए. घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची. घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोसगी के पंडरीपानी में खेत विष्णु माझी पिता उम्र 35 साल और नीर साय यादव उम्र 40 साल बीती रात रघुनाथ माझी के खेत के पास तरंगित तार की चपेट में आ गए.
विष्णु मांझी मूलतः ग्राम कुन्नी निवासी जो अपने ससुराल पंडरीपानी लोसगी में रह रहा था. शुक्रवार को नीरसाय यादव के घर छप्पर सुधारने का काम करने विष्णु माझी गया था. नीर साय यादव शुक्रवार शाम 7 बजे विष्णु माझी को छोड़ने पंडरी पानी खेत के रास्ते जा रहा था.
रात भर मौके पर पड़ा रहा शव चुल्हट नाला के पास दोनों युवक पहुंचे तो रघु मांझी के खेत में तरंगित तार की चपेट में विष्णु माझी आ गया. उसे बचाने के लिए नीर साय यादव करंट हटाने के लिए दौड़ा और अनियंत्रित होकर तरंगित तार में गिर गया. दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों का शव रात भर खेत में ही पड़ा रहा. घरवालों ने उनकी तलाश की कोशिश की. लेकिन पता नहीं चला।
शनिवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने दोनों का शव पड़ा देखा और खबर ग्रामीणों के साथ लखनपुर पुलिस को दी. एसआई दिलीप दुबे की टीम मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा किया.
जांच अधिकारी दिलीप दुबे ने बताया कि किसान द्वारा खेत में लगे धान की फसल को बचाने के लिए चारों ओर खुले तार की बाड़ लगाई गई है. किसान द्वारा खुले तारों को सीधे बिजली के खंभे से हुकिंग कर जोड़ दिया गया था.
जांच में बताया गया है कि खेत रघुनाथ माझी का है. शायद करंट काफी दिनों से फैलाया गया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB