सड़क हादसे में मौत का आरोपी गिरफ्तार, जेल से छूटते ही युवक ने की आत्महत्या, गौठान परिसर में फंदे पर मिला शव, इलाके में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
Accused arrested for road accident death; youth commits suicide after being released from jail; body found hanging in Gauthan premises; area plunged into mourning; police investigating
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली का शव मंगलवार सुबह संजय नगर स्थित गौठान परिसर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
सुबह मिली घटना की जानकारी
स्थानीय लोगों ने गौठान परिसर में नवाज अली का शव देखा। जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
सड़क हादसे के मामले में गए थे जेल
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ महीने पहले कोदागांव क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में नवाज अली का नाम सामने आया था. आरोप था कि उनकी कार की टक्कर से एक पंचायत सचिव गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी.
इस मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की थी और नवाज अली को जेल भेजा गया था। बताया जा रहा है कि हाल ही में वे जेल से बाहर आए थे.
सुसाइड नोट नहीं मिला
शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. ऐसे में घटना के पीछे की असल वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों तथा परिचितों से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
इलाके में शोक का माहौल
घटना के बाद नवाज अली के परिवार और समर्थकों में शोक का माहौल है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. फिलहाल यह मामला कांकेर जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



