शादी से इंकार पर भड़का ब्वॉयफ्रेंड, नाबालिग गर्लफ्रेंड के पिता पर दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला, भागने के दौरान आशिक घायल, घटना CCTV में कैद

Enraged by a refusal to marry, the boyfriend fatally stabbed his minor girlfriend's father in broad daylight, injuring his lover while fleeing, and the incident was captured on CCTV.

शादी से इंकार पर भड़का ब्वॉयफ्रेंड, नाबालिग गर्लफ्रेंड के पिता पर दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला, भागने के दौरान आशिक घायल, घटना CCTV में कैद

बिलासपुर : सिविल लाइन क्षेत्र के कुदुदंड में सिरफिरे आशिक ने नाबालिग प्रेमिका के पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमले के दौरान युवती के पिता ने विरोध करते हुए उसका मुकाबला किया. जिसके बाद हमलावर भाग निकला. यह वारदात गैराज में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. घायल का पुलिस ने इलाज कराया है. इसके बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी.
शादी से इंकार और मकान खाली करने की तैयारी से नाराज था युवक
सिविल लाइन क्षेत्र के कुदुदंड एसबीटी कॉलेज के पास रहने वाले मोहित दास मानिकपुरी की नाबालिग बेटी से मोहल्ले में रहने वाला साहिल मरावी शादी करना चाहता था. पहले पता चला कि युवक अपने समाज का है. इसकी वजह से नाबालिग के रिश्तेदार शादी के लिए राजी हो गए. बाद में पता चला कि युवक की मां दूसरे समाज की है. इसकी वजह से रिश्तेदारों ने शादी से इंकार कर दिया. साथ ही वे मोहल्ले के मकान को खाली कर दूसरी जगह पर जाने की तैयारी में थे. यह बात युवक को नागवार गुजरी.
गैराज में बाइक रिपेयरिंग के दौरान पीठ और सीने पर किया वार
सोमवार की सुबह नाबालिग के पिता अपनी बाइक रिपेयरिंग कराने के लिए गैराज गए थे. तभी युवक चाकू लेकर वहां पर आया. उसने पहले पीछे से प्रेमिका के पिता की पीठ पर चाकू से वार किया. इसके बाद उसने गर्दन पकड़कर लड़की के पिता के सीने पर वार कर दिया. इस बीच लड़की के पिता ने युवक का विरोध करते हुए उसे पकड़ लिया. इस पर वह भाग निकला. इधर लहूलुहान पिता किसी तरह सिविल लाइन थाने पहुंचा. उसने वारदात की जानकारी सिविल लाइन थाने में दी. सिविल लाइन पुलिस ने घायल का इलाज कराया. इसके बाद आरोपी शाहिल मरावी की तलाश शुरू कर दी.
पुलिस को देखकर भाग रहा था युवक, गिरकर हुआ घायल
हमले के बाद आरोपित पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था. इधर पुलिस की टीम उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी. इसी बीच पता चला कि आरोपी शाहिल मरावी मोहल्ले में ही नदी किनारे छिपा है. पुलिस की टीम ने घेराबंदी की. जवानों को देखकर आरोपित बाउंड्री कूदकर भागने की फिराक में था. इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर गिर गया. उसके पैरों में चोटें आई हैं. जवानों ने पहले उसका इलाज कराया. इसके बाद उसे थाने लाकर कार्रवाई की गई है.
पुलिस आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है. साथ ही इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपी की गतिविधियों और घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाई जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t