हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौके पर हुई एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक, वाहन समेत ड्राइवर फरार, जांच में जुटी पुलिस
A bike rider was hit by a truck, one died on the spot, the other is in critical condition, the driver absconded along with the vehicle, police engaged in investigation
मुंगेली : मुंगेली जिले के बरेला में हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल है. जिसे पुलिस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर में भर्ती किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोल्ड स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में बरेला निवासी युवक नरेंद्र गोड़ पिता धन्नू गोड़ उम्र 25 साल निवासी तखतपुर वार्ड क्रमांक 1 अपने साथी बरेला निवासी राजा धुरी उम्र 23 साल के साथ कहीं जा रहा था. दोनो युवक आलोक दाल मिल के पास पहुंचे थे. तभी उन्हें अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दिया. इससे दोनो दूर जा छिटक गए. सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण नरेंद्र ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि राजा धुरी भी गभीर रुप से घायल हो गया.
इस हादसे की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजा धुरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया. प्राथमिक इलाज के बाद युवक की हालत नाजुक होने की वजह से बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया. करही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



