देवर ने भाई-भाभी पर हथोड़े से किया जानलेवा हमला, भाभी की इलाज के दौरान मौत, भाई अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Devar attacked brother and sister in law with a hammer sister in law died during treatment brother admitted to hospital police arrested the accused

देवर ने भाई-भाभी पर हथोड़े से किया जानलेवा हमला, भाभी की इलाज के दौरान मौत, भाई अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जगदलपुर : जगदलपुर जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बोदल में बीती रात देवर ने अपनी भाभी और भाई पर हथोड़े से हमला कर दिया, इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित नीलू मंडावी फरार हो गया. परिजनाें ने घायलों को इलाज के लिए मेकाॅज भिजवाया. इलाज के दौरान भाभी की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बड़े बोदल स्कूलपारा निवासी बोड़कू मंडावी अपनी पत्नी जयमनी व दो बच्चे गणेश उम्र 11 साल और बेटी अनुराधा उम्र 3 साल के साथ निवासरत है. बोड़कू का छोटा भाई नीलू मंडावी अपनी पत्नी सुको और दो बच्चों के साथ भाई के घर से कुछ दूरी में रहता है.
बताया जा रहा है कि करीब साल भर से नीलू मंडावी की दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही है. बुधवार की रात को अचानक नीलू बड़े भाई बोड़कू के घर आया. और भाभी जयमनी ने उसे खाना खाने की बात कही, जिस पर नीलू ने खाना न खाने की बात कहते हुए बाद में खाने की बात कहकर चला गया. कुछ देर बाद नीलू वापस आया और अपनी भाभी जयमनी के ऊपर हथोड़े से वार करने लगा.
पत्नी पर हमला होता देख भाई बीच-बचाव करने के लिए पहुंचा. आरोपी नीलू ने बड़े भाई के ऊपर भी हथोड़े से वार करते हुए फरार हो गया. चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग घर पहुंचे. घायलों को आस-पास के लोग अस्पताल ले गए. जहां इलाज के दौरान जयमनी मंडावी ने दम तोड़ दिया. जबकि भाई  बोडकू मंडावी को घायल हालत में भर्ती किया गया है. मामले में पुलिस ने आरोपी नीलू मंडावी पिता चैतु मण्डावी उम्र 42 साल निवासी बड़े बोदल थाना परपा जिला बस्तर छ.ग. को गिरफ्तार कर लिया है.
परिजनों ने बताया कि करीब तीन से चार दिन पहले नीलू ने अपनी पत्नी को धमकाने के चलते अपने मायके आमाडोंगरी पखनार अपने बच्चों को लेकर चली गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI