अमित शाह के प्रोग्राम में शामिल होने जा रही पिकअप पलटने से 2 की मौत, 30 ग्रामीण घायल, 6 गंभीर, हार्वेस्टर से टकराई कार, एक की गई जान

2 killed, 30 villagers injured, 6 critical, car collided with harvester, one died after pickup going to attend Amit Shah's program overturned

अमित शाह के प्रोग्राम में शामिल होने जा रही पिकअप पलटने से 2 की मौत, 30 ग्रामीण घायल, 6 गंभीर, हार्वेस्टर से टकराई कार, एक की गई जान

अमित शाह के प्रोग्राम में शामिल होने जा रही पिकअप पलटने से 2 की मौत

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम के समापन में ग्रामीणों को ला रही पिकअप वाहन पलट गई. इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए. जिसमें 5 की हालत गंभीर बताया जा रही है. बता दें कि आज समापन में गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे. कुआकोंडा थानाक्षेत्र के पालनार की घटना है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा पोटली के हाई स्कूल मैदान में आयोजित ‘बस्तर पंडुम’ कार्यक्रम के समापन के दौरान हुआ. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी तादाद में ग्रामीण पिकअप में सवार होकर पोटली ग्राम जा रहे थे. हादसा पालनार के पास हुआ. जब पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 30 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत नाजुक बताई जा रही है, सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है,
इस घटना पर आदिवासी समाज ने प्रतिक्रिया दी है. अमित शाह के प्रोग्राम में जो जनप्रतिनिधि ले जा रहा था और जितने अधिकारी शामिल है सभी के खिलाफ FIR दर्ज कर रिपोर्ट होना चाहिए. जिसका परिवार खत्म हुआ उसकी जिंदगी वापस नहीं मिलेगी फिर एक बार सभी सोच के देखे कोई अपना घर का ही सदस्य होता तो कितना तकलीफ होता. इसी लिए इस तरह से FIR हो ताकि आगामी समय में जो अधिकारी इस तरह से सरकार के आयोजन को कामयाब बनाने हमारे लोगो को लालच देकर ले लाते हैं उन्हें इस बात का हमेशा ध्यान रहेगा.
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी के बीच मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहनों के जरिए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है. कुछ घायलाें का कुआकोंडा में इलाज चल रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

हार्वेस्टर से टकराई कार, एक की मौत और 4 लोग घायल

बेमेतरा : बेमेतरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है. वहीं 4 लोग घायल हुए हैं. और दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां सभी का इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र में हुआ. यहां एक तेज रफ़्तार कार सामने से आ रहे हार्वेस्टर से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए. वहीं 2 लोगों की हालत नाजुक है. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार में 7 लोग सवार थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB