दोस्त की मौत का लगा सदमा, युवक ने दुख में फांसी लगाकर की खुदकुशी, पेड़ पर लटका मिला शव, एक ही रात में दो दोस्तों की मौत से गांव में छाया मातम

Shocked by his friend's death, the young man committed suicide by hanging himself in grief, body found hanging from a tree, mourning prevailed in the village due to the death of two friends in the same night

दोस्त की मौत का लगा सदमा, युवक ने दुख में फांसी लगाकर की खुदकुशी, पेड़ पर लटका मिला शव, एक ही रात में दो दोस्तों की मौत से गांव में छाया मातम

बिलासपुर : बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां शराब पार्टी के बाद एक युवक की बाइक से गिरकर मौत हो गई. जबकि उसके साथी ने सदमे में आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. यह घटना तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुनसरी की है. यह हादसा उस समय हुआ जब नवरात्रि की अष्टमी पर पूरा गांव उत्सव की तैयारियों में जुटा था और इस दुखद घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया. यह पूरा मामला तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम गुनसरी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रानीगांव रतनपुर निवासी विजय मरकाम पिता स्व राधेलाल मरकाम उम्र 33 साल अपने पिता के साढ़ू अशोक मरकाम के घर शादी के लिए लड़की देखने ग्राम गुनसरी आया था. 4 मार्च की रात करीब 9 बजे वह गांव के ही युवक होरीलाल गोड़ के साथ डेम के पास शराब का सेवन कर रहा था. शराब पीने के बाद जब दोनों वापस लौट रहे थे. तभी ज्यादा नशे में होने की वजह से होरीलाल अचानक गिर पड़ा. गिरने से उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं. जब तक 108 एंबुलेंस पहुंचती. तब तक होरीलाल ने दम तोड़ दिया.
अपने दोस्त की मौत से सदमे में आए विजय मरकाम ने इस घटना को दिल से लगा लिया. वह गांव से दूर जाकर एक पेड़ में गमछे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. सुबह जब गांव वालों को इसकी जानकारी मिली. तो उन्होंने तखतपुर थाना पुलिस को खबर दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. और आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB