दर्दनाक सड़क हादसा, मॉर्निंग वॉक में निकले मां बेटे को राखड़ भरे हाइवा ने रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Painful road accident mother and son out for morning walk were crushed by ash filled highway both died on the spot villagers blocked the road

दर्दनाक सड़क हादसा, मॉर्निंग वॉक में निकले मां बेटे को राखड़ भरे हाइवा ने रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

बिलासपुर : मार्निंग वॉक पर निकले मां-बेटे की हाइवा से कुचलने से मौत हो गई. हाइवा एनटीपीसी से राखड लोड कर आ रहा था. वहीं हादसे में मां और बेटे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है.
मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में आज शनिवार की सुबह यह हादसा हुआ. ग्राम गतौरा में रहने वाली 35 साल की गायत्री बंजारे पति मोहनलाल बंजारे अपने 7 साल बेटे पारस बंजारे के साथ सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी.
सुबह 6 बजे जब वह गांव के मरघट के पास पहुंची थी कि एनटीपीसी सीपत के ग्राम रलिया से राखड लेकर बिलासपुर की तरफ जा रही हाइवा नम्बर CG04 NW 5905 ने उन्हें चपेट में लेते हुए रौंद दिया. हादसे में मां और बेटे की फौरन मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वही हाइवा चालक हाइवा को मौके पर छोड़कर फरार हो गया.
घटना की जानकारी लगने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम शुरु कर दिया. खबर मिलने पर मस्तूरी एसडीएम अमित सिन्हा, ग्रामीण एडिशनल एसपी अर्चना झा समेत बड़े अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा. आक्रोशित ग्रामीणों को उन्होंने समझाइश देकर मुआवजे की घोषणा की. तब ग्रामीणों के द्वारा चक्काजाम खोला गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb