सीवरेज पाइप लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दबे मजदूर, महिला समेत 4 मजदूरों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई की मांग
Four workers, including a woman, died after being buried under soil during the excavation of a sewerage pipeline. Questions were raised about safety measures, and an investigation and action were demanded.
बालोद/दल्लीराजहरा : बालोद जिला के दल्ली राजहरा नगर में दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी की सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस जाने से मजदूर दब गए. जिससे चार लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
मिली जानकारी के मुताबिक फुटबॉल ग्राउंड के पास दास पान ठेला के साम बीएसपी की सीवरेज लाइन के लिए करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में पाइप बिछाने का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक मिट्टी खिसक गई और अंदर काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए. हादसे के फौरन बाद स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.
मृतकों में किशुन कुमार, राकेश कुमार और बैशाखिन नामक महिला शामिल हैं. देर रात तक मिली जानकारी में कुल चार मजदूरों की मौत की पुष्टि की गई है. जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल बताए जा रहे हैं.
इस हादसे के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि मजदूरों को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों के गहरे गड्ढे में काम कराया जा रहा था. ऐसे में यह हादसा लापरवाही का मामला माना जा रहा है.
स्थानीय लोगों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि अभी तक पुलिस प्रशासन की तरफ़ से मौत को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है. घटना से जुड़े वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



