रायपुर ज्वेलरी चोरी केस में बड़ा मोड़, फरार नाबालिग आरोपी ने पकड़े जाने के डर से घर में लगाई फांसी, एक संदेही गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

A major twist in the Raipur jewelry theft case: The absconding minor accused hanged himself at home fearing arrest. One suspect has been arrested. The search for the absconding accused continues.

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस में बड़ा मोड़, फरार नाबालिग आरोपी ने पकड़े जाने के डर से घर में लगाई फांसी, एक संदेही गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई. जब लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी कांड में फरार चल रहे एक नाबालिग आरोपी ने गिरफ्तारी की डर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर जांच में जुट गई है,
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी वंश कुमार मुरपानी ने थाना खम्हारडीह में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह लोधीपारा रोड शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स नाम से दुकान संचालित करता है. 9 मई की रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद 11 मई की सुबह जब दुकान खोलने गए तो शटर के दोनों ताले टूटे मिले और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, सिक्के और बिस्किट गायब थे.
इस मामले में जांच के दौरान हाल ही में पुलिस ने एक नाबालिग को पहले ही हिरासत में लिया था, जबकि दूसरा नाबालिग आरोपी फरार था, उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस लगातार दबिश दे रही थी,
इसी बीच सोमवार को खबर मिली कि फरार नाबालिग आरोपी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. बताया जा रहा है कि घर पर पुलिस द्वारा ताला लगाया गया था. लेकिन नाबालिग छज्जे के रास्ते अंदर पहुंचा और कमरे में फांसी लगा ली. जब परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
घटना के बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला. खबर पर रायपुर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. डीसीपी नॉर्थ, क्राइम ब्रांच और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया.
फिलहाल पुलिस खुदकुशी की वजह की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग घर के अंदर कैसे पहुंचा और घटना के पीछे किन हालात ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर किया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद मामले में आगे की स्थिति साफ हो सकेगी.
10 घंटे में पुलिस ने सुलझाया था चोरी का मामला
लक्ष्य ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. मामले में एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है. एक आरोपी ने खुदकुशी कर ली.
डीसीपी नॉर्थ मयंक गुर्जर ने बताया कि आरोपियों ने लोधीपारा चौक स्थित ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया था. दुकान का शटर और ताला तोड़कर अंदर घुसे आरोपियों ने सोने-चांदी के जेवरात, सिक्के और बिस्किट चोरी कर लिए थे.
वारदात की जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, लोकल इंटेलिजेंस और पुराने चोरी-नकबजनी के आरोपियों की तस्दीक शुरू की. इस दौरान 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. लगातार जांच और निगरानी के बाद पुलिस ने 10 घंटे के भीतर एक नाबालिग बालक को पकड़ लिया.
मंदिर हसौद में भी की चोरी, अभनपुर में चोरी की कोशिश
पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मंदिर हसौद क्षेत्र स्थित एक अन्य ज्वेलरी दुकान में चोरी करना भी कबूल किया है. वहीं अभनपुर क्षेत्र में भी चोरी के प्रयास की बात सामने आई है.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं. साथ ही घटना में इस्तेमाल एक नया दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है.
जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है. मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य बड़ी चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है. मामले में थाना खम्हारडीह में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t