देवभोग में मांगों को लेकर कोटवार संघ का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, उग्र आन्दोलन की दी चेताव्न्नी

Kotwar Union stages one-day protest in Devbhog over demands; memorandum submitted to Tehsildar addressed to the Chief Minister; warning issued of an intensified agitation.

देवभोग में मांगों को लेकर कोटवार संघ का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, उग्र आन्दोलन की दी चेताव्न्नी

गरियाबंद/देवभोग : कोटवार एसोसिएशन के बैनर तले क्षेत्र के कोटवारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के नाम देवभोग तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की गई.
धरना प्रदर्शन में 53 पंचायतों के कोटवार शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से कोटवार अपनी मांगों को शासन-प्रशासन के सामने रख रहे हैं. लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है.
कोटवार संघ ने ज्ञापन के जरिए मांग किया कि कोटवारों को नियमित करते हुए राजस्व विभाग में संविलियन किया जाए. साथ ही परिश्रमिक में वृद्धि कर न्यूनतम 15 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया जाए.
संघ ने कोटवारों की नियुक्ति में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने तथा कोटवार परिवार के सदस्यों को नियुक्ति में प्राथमिकता देने की भी मांग की. इसके अलावा झूठे आरोपों के आधार पर बिना सही तथ्यों की जांच किए कोटवारों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग उठाई गई.
धरना प्रदर्शन के दौरान कोटवारों ने कहा कि उनसे अनावश्यक बेगारी न लेने संबंधी शासन के आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए और नगर पालिका निगम में कोटवारों की नियुक्ति पर लगाए गए प्रतिबंध को तत्काल हटाया जाए.
संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?