पढ़ाई के बहाने नाबालिग छात्रा की जिंदगी से खिलवाड़, ब्लैकमेल कर महीनों तक करता रहा शारीरिक शोषण, पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Minor student's life jeopardized under the pretext of studies; accused Abhishek subjected her to months of sexual exploitation through blackmail. Police have arrested him and sent him to jail.
बिलासपुर : नाबालिग बच्चियों को झूठे भरोसे और भावनात्मक जाल में फंसाकर उनका शोषण करने वालों के खिलाफ तोरवा थाना क्षेत्र में सामने आए गंभीर मामले में पुलिस ने शिकायत मिलते ही तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि सिरगिट्टी निवासी अभिषेक धीरज ने पढ़ाई के दौरान उससे पहचान बढ़ाई. भरोसा जीतने के बाद उसने शारीरिक संबंध बनाए और बाद में लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल कर दबाव में रखा. पीड़िता के विरोध और शिकायत के बाद थाना तोरवा ने जुर्म दर्ज किया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह की पुलिस टीम ने सिरगिट्टी क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में कार्रवाई कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



