तेज रफ्तार का कहर: नेशनल हाईवे पर सवारी बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, मची अफरा-तफरी, प्रिंसिपल की मौके पर दर्दनाक मौत, पसरा मातम

Havoc caused by speeding: Passenger bus rams into a motorcycle on the National Highway, sparking chaos; principal dies a tragic death on the spot.

तेज रफ्तार का कहर: नेशनल हाईवे पर सवारी बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, मची अफरा-तफरी, प्रिंसिपल की मौके पर दर्दनाक मौत, पसरा मातम

कबीरधाम : रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर पिपरिया थाना क्षेत्र के रानी सागर के पास महाजन ट्रेवल्स की नॉन स्टॉप बस और प्लेटिना मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान ग्राम झिरना निवासी सुंदर नाविक के रूप में हुई है. जो ग्राम डउकाबंधा में प्रिंसिपल के पद पर पदस्थ थे.
मिली जानकारी के मुताबिक सुंदर नाविक मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान रानी सागर के पास उनकी बाइक की महाजन ट्रेवल्स की बस से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि सुंदर नाविक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और कुछ ही देर में बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ जमा हो गई. हादसे की खबर पिपरिया थाना पुलिस को दी गई. खबर मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. मृतक की पहचान सुंदर नाविक पिता भगत नाविक, निवासी ग्राम झिरना, थाना पिपरिया के रुप में हुई.
बताया जा रहा है कि सुंदर नाविक ग्राम डउकाबंधा में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थे. उनकी अचानक हुई मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है. वहीं उनके परिचितों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में भी घटना को लेकर दुख है.
पुलिस ने हादसे में शामिल महाजन ट्रेवल्स की बस को जब्त कर लिया है. इसके साथ ही बस चालक और घटना से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किन हालात में हुआ और हादसे के वक़्त बस और बाइक की स्थिति क्या थी. फिलहाल जांच जारी है..
रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर वाहनों की तेज आवाजाही रहती है. ऐसे में इस हादसे के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर भी स्थानीय लोगों में चर्चा है. पिपरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया की गई.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb