कथावाचक युवराज पांडेय और तुसार मिश्रा को कल तक गिरफ्तार नहीं करने पर 25 अक्टूबर को आदिवासी समाज करेगा नेशनल हाइवे में चक्काजाम

If the storytellers Yuvraj Pandey and Tusar Mishra are not arrested by tomorrow the tribal society will block the National Highway on 25th October

कथावाचक युवराज पांडेय और तुसार मिश्रा को कल तक गिरफ्तार नहीं करने पर 25 अक्टूबर को आदिवासी समाज करेगा नेशनल हाइवे में चक्काजाम

गरियाबंद : गरियाबंद जिला की तहसील अमलीपदर निवासी कथा वाचक युवराज पाण्डेय पिता मदन पाण्डेय और तुसार मिश्रा पिता नरेंद्र मिश्रा के द्वारा देव दशहरा पर्व पर विवादित घटना को अंजाम दिया गया. जिससे आदिवासी समाज मे आक्रोश पैदा हो गया है. आदिवासी समाज के देवी देवताओ के साथ अपमानजनक कृत्य और टिप्पणी करने से क्षेत्र में जनाक्रोश चरम सीमा पर पहुंच गया है.
14 अक्तूबर 2024 को दशहरा पर्व मनाया जा रहा था. उसी समय युवराज पाण्डेय ने क्षेत्र के आदिवासियों के परम्परा को उल्लंघन कर उनके देवी देवताओ का अपमान किया और आदिवासी पुजारी पर डंडे से हमला किया. इस घटना से आहत होकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई.
अपनी परम्परा को बचाने के लिए थाना देवभोग, थाना अमलीपदर, थाना छुरा और ज़िला मुख्यालय गरियाबंद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को लिखित आवदेन दिया. पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है और युवराज पाण्डेय और तुसार मिश्रा के खिलाफ धारा 126(२), 299,3(5) बी एन एस एस के तहत मामला दर्ज किया गया है और एसटी, एससी अधिनियम 1989 (संशोधन2015) की धारा 3 (1)(न) भी दर्ज है.
जानकारी मिली है कि घटना के बाद आदिवासी समाज के लोग थानो मे लगातार चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं. और सामाजिक कार्यकर्ता लोगों द्वारा अपने आस्था और परम्परा और रीतिरिवाज को बचाने में पूरी ताकत झोंक दिए हैं. और जगह जगह मिटिंग की जा रही है. और 21 अक्टूबर 2024 को जिलाधीश दीपक अग्रवाल, और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर लिखित आवदेन दिया.
उक्त आवदेन में बताया कि हमारे समाज की परम्परा को और हमारे देवी देवता को अभद्र व्यवहार और टिप्पणी करने वाले युवराज पाण्डेय और तुसार मिश्रा को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया जाए. वरना नैशनल हाइवे 130 सड़क पर  22 अक्टूबर 2024 चक्काजाम कर आंदोलन करने और पुलिस अधीक्षक का भी घेराव करने की चेतावनी दी है.
पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन दिया गया है कि आरोपी को हिरासत में जल्द ले लिया जाएगा कहा तब 22 अक्टूबर2024 को किए जाने वाले चक्काजाम और उग्र आंदोलन को कैंसिल किया गया.
और आरोपियों को गिरफ्तार नही करने पर उग्र आंदोलन एवम चक्का जाम नैशनल हाइवे पर जल्द ही किया जाएगा.अब देखना यह है कि प्रशासन कार्यवाही में कितना समय लगाती है. जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक गरियाबंद को आवदेन देने भुवेंद्र मरकाम मिडिया प्रभारी, केंद्र सभा झरगांव,  निवासी लादाबाहरा के नेतृत्व में बालक मरकाम ग्रुप सभापति सुरुंगपानी, कविसिंह मरकाम सचिव, खेम सिंह मरकाम मिडिया प्रभारी छुरा क्षेत्र और सभी आदिवासी समाज प्रमुख गण  मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

अमलीपदर के कथावाचक महराज युवराज पांडेय की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ी तादाद में आदिवासी समाज के लोग बुधवार को धुरवागुड़ी रेस्टहाउस मे बैठक कर कथावाचक युवराज पांडेय और तुषार मिश्रा को 24 अक्टूबर तक गिरफ्तार कर एसटी इससी के तहत कार्यवाही नहीं करने पर 25 अक्टूबर को धुरवागुड़ी मे इकठ्ठा होकर NH130 धुरवागुड़ी में चक्का जाम करने के साथ कथावाचक युवराज पांडेय का पुतला दहन करने का फैसला लिया है.
इस बैठक मे मौजूद आदिवासी समाज के लोगो ने एक स्वर मे कहा कि आदिवासी समाज के लोगो की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले लोगो को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा. इस दौरान आदिवासी समाज के लोगो ने आदिवासी एकता जिंदाबाद, आदिवासियों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालो को जेल भेजो, जैसे नारे जमकर लगाए.
आदिवासी समाज के बैठक की जानकारी मिलते ही मैनपुर एस.डी.ओ. पी.बाजीलाल सिंह पहुंचकर आदिवासी समाज प्रमुख से चर्चा करते हुए कहा कि मामले में पुलिस ने कथवाचक युवराज पांडेय पिता मदन पांडेय और तुषार मिश्रा पिता नरेंद्र मिश्रा के खिलाफ धारा 126(2) 299,3(5) बीएन एस के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने जांच के बाद दोनों की गिरफ्तारी करने की बात कही.
लेकिन आदिवासी समाज के लोगो ने कहा कि घटना 14 अक्टूबर की है. 7 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आज तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है. जिस वजह से आदिवासी समाज में आक्रोश व्याप्त है. समाज के लोगो ने थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौपते हुए आरोपियों कि गिरफ्तारी 24 अक्टूबर तक नहीं होने पर 25 अक्टूबर को धुरवागुड़ी मे नेशनल हाइवे 130 जाम करते हुए कथावाचक युवराज पांडेय का पुतला दहन करने की चेतावनी दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb