नाइट ड्यूटी कर रहे डायल 112 के कॉन्स्टेबल ने धमतरी कंट्रोल रूम में फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या का कारण अज्ञात, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
A 'Dial 112' constable on night duty died by hanging himself at the Dhamtari control room; the reason for the suicide is unknown, causing a stir, and the police have launched an investigation.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी में डॉयल 112 के आरक्षक की खुदकुशी का मामला सामने आया है. कंट्रोल रूम में उसकी फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश बरामद हुई है. मृतक की पहचान ओमप्रकाश सोनवानी के रूप में हुई है. जो डॉयल 112 में आरक्षक के पद पर पदस्थ था. यह मामला रुद्री थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कुरूद का निवासी ओमप्रकाश सोनवानी की ड्यूटी बीती रात डायल 112 के कंट्रोल रूम में तैनात था. नाइट ड्यूटी के दौरान उसने कंट्रोल रूम में ही फांसी लगा ली. घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. खबर मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.
फिलहाल आरक्षक की खुदकुशी करने की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले आरक्षक की किसी से बातचीत हुई थी या नहीं और क्या किसी तरह का तनाव या अन्य वजह सामने आई थी.
पुलिस घटनास्थल से जरुरी सबूत जुटा रही है. साथ ही मृतक के परिजनों और सहकर्मियों से भी जानकारी ली जा रही है. जांच के बाद ही खुदकुशी के पीछे की असल वजह सामने आ सकेगी. फिलहाल पुलिस की तरफ़ से खुदकुशी की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है,
मृत आरक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की स्थिति साफ होगी. घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



