संदिग्ध अवस्था में मिली पुलिसकर्मी की लाश, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, मोड़ पर मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Dead body of policeman found in suspicious condition had gone out for morning walk body found at the turn sensation spread in the area police engaged in investigation

संदिग्ध अवस्था में मिली पुलिसकर्मी की लाश, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, मोड़ पर मिला शव,  इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक पुलिसकर्मी की अचेत अवस्था में लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
महासमुंद के तुमगांव थाना में पदस्थ कांस्टेबल रोहित चंद्राकर की सुबह मौत हो गई. कांस्टेबल रोहित हर रोज की तरह आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. उन्हें खरोरा सरारडीह मोड़ पर अचेत अवस्था में पाया गया. यह घटना सुबह 6 से 7 बजे के बीच की है. मृतक कांस्टेबल के चेहरे और माथे पर चोट के निशान भी मिले हैं. प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा.
कांस्टेबल रोहित चंद्राकर 47 साल के थे और उनके दो बच्चे हैं. जिनमें से एक बेटे की शादी हो चुकी है. वे खरोरा के निवासी थे और पिछले 14 साल से पुलिस सेवा में कार्यरत थे.
हार्ट अटैक के मामलों में वृद्धि एक गंभीर चिंता का विषय है. यह जरुरी है कि लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाए. जिन लोगों के परिवार में हार्ट अटैक का इतिहास रहा है. उनमें हृदय रोगों का खतरा दोगुना हो जाता है. आत्म-जागरुकता महत्वपूर्ण है. और लोगों को अपने जीन्स को समझना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb