सस्ते जेवर की लालच में पड़ा युवक, ठगों ने नकली सोने के हार को असली बताकर ग्रामीण को लगाई चपत, मांगे 5 लाख रुपए, दो आरोपी गिरफ्तार
Young man lured by cheap jewelry; fraudsters duped the villager by passing off a fake gold necklace as genuine and demanded ₹5 lakh; two accused arrested.
जगदलपुर : गोल्ड की कीमत लगातार आसमान छू रही है. अगर आपका खरीदा हुआ सोना नकली निकल जाए, तो क्या होगा. अगर आपके घर में कम रकम लेकर सोना देने वाले आ रहे हैं, तो बिल्कुल अलर्ट हो जाइए. क्योंकि आप को कम रुपए में असली सोना नहीं, बल्कि कॉपर में सोना पलिश कर नकली सोना देकर रफूचक्कर हो जाएंगे. जी हां, एक ऐसा ही मामला बस्तर जिले के नगरनार थाने में दर्ज हुआ है. पीड़ित को असली सोना बताकर उससे ठगी कर दो आरोपी फरार हो गए. बाद में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 6 अगस्त को दो आरोपी मंगनपुर निवासी लिंगेश्वर सेठिया के घर पहुंचे. दोनों ने एक हार दिखाते हुए उसकी कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई. इसके बाद रिश्तेदार को रायपुर भेजने के लिए तत्काल 10 हजार रुपए की जरूरत बताकर हार बेचने का सौदा किया.
ग्रामीण ने भरोसा कर 10 हजार रुपए दे दिया और हार अपने पास रख लिया. लेकिन असली सोना समझकर लिया गया हार जब सोनार के पास पहुंचा तो पूरा मामला खुल गया. जांच में हार नकली निकला और उसमें पीतल मिश्रित होने की बात सामने आई.
इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्ग निवासी मोहन लाल सोलंकी और बलौदाबाजार निवासी मोहन राय के रूप में हुई है.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4950 रुपए नकद बरामद किए हैं. इसके अलावा तीन नकली सोने की मालाएं, जिनका कुल वजन 342.190 ग्राम बताया गया है. भी जब्त की गईं. एक मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया है. पूछताछ में दोनों ने ठगी की बात कबूल की, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
यह मामला एक बार फिर बताता है कि सस्ते में महंगा सोना मिलने की लालच में बिना जांच के पैसा देना कितना भारी पड़ सकता है. गोल्ड की चाह ऐसी होती है, जिसे हर कोई पाना चाहता है. गोल्ड की कीमत इतनी अधिक हो गई है कि लालच में आकार कम दामों में सोना खरीदना भारी पड़ जाता है. कुछ ऐसे ही लोग बस्तर के गांव-गांव में घूम रहे हैं, जो असली सोना बताकर नकली सोना थमा कर भाग जा रहे हैं और बाद में पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहे हैं. आरोपी अपने पास रखे 24 कैरेट जैसा दिखने वाले सोने को कम दामों में बेचकर गांव वालों को ठगने का काम कर रहे है और लोग ठगी का शिकार बन रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



