भीषण सड़क हादसा : DAV स्कूल बस की चपेट में आने से बच्ची की मौत, पहिए के नीचे आई 4 साल की मासूम, हादसे के बाद फरार ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
Horrific Road Accident: Girl dies after being struck by DAV school bus; 4-year-old child crushed under the wheels; driver and conductor, who had fled after the incident, arrested.
बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. खण्डसरा चौकी क्षेत्र के बंसापुर-सेमरिया गांव में DAV स्कूल बस की चपेट में आने से महज 3 साल के मासूम बच्ची साधना साहू की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया.
हादसे में 3 साल के मासूम की मौके पर मौत
मिली जानकारी के मुताबिक खण्डसरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत बंसापुर-सेमरिया गांव में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. DAV स्कूल बस की चपेट में आने से 3 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
हादसे के बाद बस छोड़कर फरार ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
हादसे के बाद बस को मौके पर छोड़कर ड्राइवर और कंडक्टर के फरार हो गए थे. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लिया. फिलहाल खण्डसरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. हादसा कैसे और किन हालात में हुआ. इसे लेकर पुलिस चश्मदीदों से जानकारी जुटा रही है. वहीं, मासूम की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर-कंडक्टर को गिरफ्तार कर बस को जप्त कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



