सूने मकान में घर के छत की शीट तोड़कर सवा छह लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी, जेल से निकलते ही किया जेवर पार, चंद घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार

Gold and silver jewelery worth Rs 6 lakh was stolen by breaking the roof sheet of an abandoned house the jewelery was stolen as soon as they came out of jail two accused arrested within a few hours

सूने मकान में घर के छत की शीट तोड़कर सवा छह लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी, जेल से निकलते ही किया जेवर पार, चंद घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार

बालोद : थाना राजहरा पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर 6 लाख 23 हजार 600 रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी के मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने 6 लाख 24 हजार 600 रुपए के गहने चोरी किए थे. पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत आगे कार्रवाई कर रही है.
प्रार्थी महेन्द्र प्रताप मौर्य ने थाना राजहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर से सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए हैं. घटना 11-12 नवंबर की रात की है. जब महेन्द्र प्रताप अपने परिवार के साथ अपने बीमार बेटे का इलाज कराने मीरा दातार गए थे. घर की सुरक्षा के लिए उन्होंने चाबी पड़ोसी सावित्री यादव को सौंपी थी. 12 नवंबर की सुबह सावित्री ने फोन कर बताया कि उनके घर के सामने का ताला तोड़ने का प्रयास हुआ है.
जब घर के अंदर पहुंचा तो आंखें फटी रह गई. चोर घर की शीट तोड़कर घर में दाखिल हुए थे. जिस जगह पर सोने और चांदी के जेवरात रखे हुए थे. वह जगह पूरी तरह अस्त व्यस्त था. 6 लाख 23 हजार रुपए के जेवरात चोरी कर लिए गए थे.
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसआर भगत, पुलिस अधीक्षक, बालोद ने निर्देश दिए और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक सुनील तिर्की के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई.
पुलिस ने शक के आधार पर उत्तम देशमुख को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उसने बताया कि उसने और उसके साथी देशमुख यादव ने मिलकर इस चोरी की स्कीम बनाई और मुख्य दरवाजा न टूटने पर एस्बेस्टस शीट तोड़कर घर में घुसकर चोरी की. आरोपी उत्तम देशमुख ने चोरी किए गए सोने-चांदी के गहने अपने घर की आलमारी में छुपा रखे थे. जो पुलिस ने बरामद कर लिया.
आरोपी उत्तम देशमुख, जो दो दिन पहले ही जेल से रिहा होकर आया था. वह प्रार्थी से इलाज करने के दौरान मिला था. उसने बातों बातों में पीड़ित महेंद्र से पूछ लिया था कि वह घर वापस कब जाएगा. इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसके घर चोरी करने पहुंचे. मामले में पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी चोरी किए गए सामानों को जब्त किया गया है. : डॉ चित्रा वर्मा, एसपी (शहर), बालोद
इस मामले की कामयाबी में थाना राजहरा के निरीक्षक सुनील तिर्की, सउनि सूरज साहू, कांताराम घिलेन्द्र, आरक्षक मनोज साहू, छन्नू बंजारे, शेरअली, योगेश सिन्हा, प्रवीण राजपूत, सुरेन्द्र देशमुख और गिरधर साहू की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb