उल्टी दस्त से महिला की मौत, डायरिया का कहर, मचा हड़कंप, एंबुलेंस सेवा में लापरवाही, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल, कई लोग अस्पताल में भर्ती

Woman dies of vomiting and diarrhea, diarrhea wreaks havoc, panic created, negligence in ambulance service, questions raised on health services, many people admitted to hospital

उल्टी दस्त से महिला की मौत, डायरिया का कहर, मचा हड़कंप, एंबुलेंस सेवा में लापरवाही, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल, कई लोग अस्पताल में भर्ती

दुर्ग : भिलाई के रिसाली नगर निगम क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. वार्ड 39 पुरैना बस्ती में एक महिला की डायरिया से मौत हो गई. जबकि कई अन्य लोग इससे प्रभावित हुए हैं. चार मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
स्थानीय प्रशासन इसे “आकस्मिक बीमारी” का नाम देकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहा है. निगम के अधिकारियों का कहना है कि अगर डायरिया दूषित पानी से फैलता तो यह पूरे क्षेत्र में फैलता.
मिली जानकारी के मुताबिक रिसाली नगर निगम क्षेत्र के  पुरैना गांव में वार्ड 39 की निवासी लक्ष्मी चंद्राकर की डायरिया से मौत ने क्षेत्र के स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लक्ष्मी को रविवार देर रात उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
वार्ड में तैनात मितानिन ने बताया कि देर रात डायरिया पीड़ित महिला के बारे में खबर मिलने के बाद उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया. लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची. मजबूरी में परिजनों ने प्राइवेट गाड़ी बुक कर महिला को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया. जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया.
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को फौरन पानी की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देना चाहिए. अगर हालात पर समय रहते काबू नहीं पाया गया तो और ज्यादा जानों का नुकसान हो सकता है.
डायरिया के मरीज मिलने की खबर पर स्वास्थय अधिकारी प्रभावित क्षेत्र के दौरा पर पहुंचे. स्वास्थय अधिकारी इलाके में घर घर सर्वे कर रहे हैं. दवाइयां और ओआरएस पाउडर का वितरण भी किया जा रहा है. साथ ही लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी जा रही है.
नगर निगम की टीम क्षेत्र से पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा. डायरिया फैलाने के बाद निगम की टीम क्षेत्र में साफ सफाई कर रही है. साथ ही बोरवेल के पानी सप्लाई को बंद कर दिया है और नालियों के पास लगे पाइपलाइन की जांच की जा रही है.
आज रात 3 बजे एक घर में उल्टी दस्त से पीड़ित व्यक्ति को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया. उस घर में तीन और बीमार हैं, उनको दवा दिए हैं. वो अभी स्वस्थ है. मितानिन घर घर जाकर सर्वे कर रहीं है. पानी का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है. लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि पानी को उबालकर सेवन करें : डॉ बी कठौती, बीएमओ, पाटन
फिलहाल, वार्ड 39 में एक्टिव केस कुछ नहीं है. जो कल 2-3 लोगों में लक्षण पाए गए, उन्हें भी दवाई देने के बाद राहत मिली है. 2 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज जारी है : डॉ बी कठौती, बीएमओ, पाटन
डायरिया से बचाव के उपाय
साफ और स्वच्छ पानी का सेवन करें.
भोजन से पहले और शौच के बाद हाथ धोएं.
ताजे और स्वच्छ खाने की वस्तुओं का उपयोग करें.
लक्षण नजर आते ही फौरन डॉक्टर से कांटेक्ट करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI