सड़क हादसे में मगरलोड के युवक की मौत, बिना रिपोर्ट किया दफन, जांच में जुटी पुलिस, कब्र खुदवाकर कराया शव का पोस्टमार्टम
A young man from Magarlod died in a road accident, was buried without reporting the incident, and police investigated. A post-mortem examination was conducted after the grave was excavated.
धमतरी : धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र में सड़क हादसे से जुड़े एक मामले में युवक की मौत के तीन दिन बाद उसका शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस ने बिना खबर दफन किए गए शव को नियमानुसार बाहर निकलवाकर जांच आगे बढ़ाई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मगरलोड निवासी दशरथ यादव कुछ दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था. हादसे के बाद उसका अस्पताल में इलाज चलाए. लेकिन हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे घर ले आए. 2 फरवरी को घर पर ही उसकी मौत हो गई. अगले दिन 3 फरवरी को परिजनों ने बिना पुलिस को खबर दिए शव को दफना दिया.
वैधानिक कार्रवाई के तहत शव को निकलवाकर कराया गया पीएम
इस मामले की जानकारी बाद में पुलिस तक पहुंची. शुक्रवार 6 फरवरी को मगरलोड पुलिस द्वारा शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस का कहना है कि हादसे की रिपोर्ट पहले थाने में दर्ज थी. लेकिन मौत की खबर और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी किए बिना दफनाया जाना नियमों के खिलाफ है. इसलिए वैधानिक कार्रवाई के तहत शव को निकलवाकर पीएम कराया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



