सतनामी समाज के गुरु घासीदास बाबा जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी, आरोपी हर्ष चंद्राकर गिरफ्तार
Accused Harsh Chandrakar arrested for making derogatory remarks and using abusive language against Guru Ghasidas Baba Ji of the Satnami community, as well as for assault and issuing death threats.
महासमुंद : महासमुंद में एक बार परिसर में हुए विवाद के दौरान आरोपी हर्ष चंद्राकर द्वारा जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और सतनामी समाज के आराध्य परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
यह मामला अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के संज्ञान में आते ही गंभीरता से लिया गया. मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर दोषी के खिलाफ जल्द और कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. इसके बाद महासमुंद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3) सहित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी हर्ष चंद्राकर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया.
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अनुसूचित जाति समाज के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। समाज में वैमनस्य फैलाने, जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले तत्वों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



