नासिक में दो अग्निवीर की शहादत पर राहुल गांधी का सवाल- अग्निवीरों को भी सम्मान और मुआवजा मिलेगा?, जवानों के बलिदान पर भेदभाव क्यों?
Rahul Gandhi question on the martyrdom of two Agniveer in Nashik Will Agniveer also get respect and compensation Why discrimination on the sacrifice of soldiers
नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नासिक में ट्रेनिंग के दौरान दो अग्निवीर की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि क्या सरकार अन्य सैनिकों की तरह इन अग्निवीरों को भी सम्मान और मुआवजा देगी.
राहुल गांधी ने कहा कि नासिक में ट्रेनिंग के दौरान दो अग्निवीर गोहिल विश्वराज सिंह और सैफत शित का निधन एक दर्दनाक घटना है. उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. यह घटना एक बार फिर अग्निवीर योजना पर गंभीर सवाल उठाती है. जिनका जवाब देने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार नाकामयाब रही है. उन्होंने पूछा क्या गोहिल और सैफत के परिवारों को समय पर मुआवजा मिलेगा. जो किसी अन्य जवान की शहादत के बराबर हो.
अग्निवीरों के परिवारों को पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाओं का फायदा क्यों नहीं मिलेगा? जब दोनों ही सैनिकों की ज़िम्मेदारियां और बलिदान समान हैं. तो उनके शहादत के बाद यह भेदभाव क्यों?
गांधी ने कहा कि अग्निपथ योजना सेना के साथ अन्याय है और हमारे वीर जवानों की शहादत का अपमान है. प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को जवाब देना चाहिए कि क्यों एक सैनिक की ज़िंदगी दूसरे सैनिक से ज्यादा मूल्यवान है.
महाराष्ट्र के नासिक में दो अग्निवीरों गोहिल विश्वराज सिंह उम्र 20 साल और सैफत शित उम्र 21 साल की आर्टिलरी स्कूल में फायरिंग अभ्यास के दौरान गोला विस्फोट में दो अग्निवीरों की जान चली गई. नासिक आर्टिलरी सेंटर में एक दुखद घटना में नियमित प्रशिक्षण सत्र के दौरान हुए विस्फोट में दो अग्निवीरों की जान चली गई. यह दुर्घटना लाइव-फायर आर्टिलरी अभ्यास के दौरान हुई. यह विस्फोट उस समय हुआ जब सैनिक तोपखाने से फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे. जिसमें दोनोंअग्निवीर गंभीर रुप से घायल हो गए. चोटें इतनी गंभीर थीं कि इन लोगों ने दम तोड़ दिया. अस्पताल में तीसरे अग्निवीर अप्पाला स्वामी उम्र 20 साल का इलाज जारी है.
NCP बोली- दोनों अग्निवीरों को शहीद का दर्जा मिले NCP नेता सुप्रिया सुले ने x पर लिखा- ये घटना बेहद दुखद है. इन दोनों जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि. रक्षा मंत्रालय को इन दोनों जवानों को शहीद का दर्जा देना चाहिए. साथ ही उनके परिवारों को मुआवजा भी दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
धान खरीदी को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने साय सरकार पर बोला हमला
रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने 15 नवंबर से धान खरीदी का ऐलान किया है. वहीं इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि मैं भी किसान का बेटा हूं. किसानों की जानकारी मुझे भी है. सरकार को 1 नवंबर से धान खरीदी करना चाहिए. निकाय चुनाव पर कहा कि भाजपा डरी हुई है जिससे चुनाव प्रक्रिया का फैसला नहीं कर पा रही है. चुनाव को लेकर हमारी तैयारी पूरी है. निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता ही जितेंगे.
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि किसानों की जानकारी मुझे है. 1 नवंबर को धान गीला होता है. जिससे से 15 नवंबर से धान खरीदी शुरु की जाएगी. इस पर पलटवार करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि मैं भी किसान पुत्र हूं. कोई उद्योगपति का बेटा नहीं. किसानों के बारे में मुझे भी जानकारी है. सरकार को 1 नवंबर से धान खरीदी करनी चाहिए.
दीपक बैज ने निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि इस चुनाव को जमीनी स्तर के कार्यकर्ता लड़ते हैं. इसलिए कांग्रेस युवाओं को मौका देगी. निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी पूरी है. कांग्रेस ही चुनाव जीतेगी. उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव से भाजपा डरी हुई है. जिस वजह से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष चुनाव कराने का निर्णय नहीं ले पा रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के पास गरीबों को राशन देने पैसा नहीं है जिस वजह से गरीबों के राशन कार्ड को काट रहें हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



