बाबा सिद्दीकी मर्डर केस का यूपी-हरियाणा से कनेक्शन, हुई तीसरी गिरफ्तारी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रवीण लोनकर को पुणे से किया गिरफ्तार

Baba Siddiqui murder case connection with UP Haryana third arrest made Mumbai Crime Branch arrested Praveen Lonkar from Pune

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस का यूपी-हरियाणा से कनेक्शन, हुई तीसरी गिरफ्तारी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रवीण लोनकर को पुणे से किया गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में तीसरी गिरफ्तारी की है. पुलिस ने शुभम लोनकर के भाई प्रवीण लोनकर (सुबु) उम्र 28 साल को पुणे से अरेस्ट किया है.
बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात हत्या कर दी गई. जिसके बाद से मुंबई में हड़कंप मचा हुआ है. क्राइम ब्रांच सहित कई सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं. मामले में पुलिस ने 2 शूटर्स को गिरफ्तार किया है. जबकि अन्य दो अभी भी फरार हैं. मामले की छानबीन में इस मर्डर केस का उत्तर प्रदेश और हरियाणा से कनेक्शन सामने आया है.
इस मामले में पुलिस ने इससे पहले मौके से ही दो शूटर्स धर्मराज कश्यप और गुरमैल सिंह को दबोचा था. बलजीत सिंह मूल रुप से हरियाणा के कैथल का रहने वाला है. उसकी उम्र 23 साल है. तो वहीं धर्मराज राजेश कश्यप की उम्र 19 साल है. वह उत्तरप्रदेश का रहने वाला है.
ऐसे में बाबा सिद्दीकी के मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है. सुबु लोनकर ने ही हत्या की जिम्मेदारी ली थी. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. तीसरा शूटर शिवा फरार है. सुबु ने ही फेसबुक पर पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी ली. बाबा सिद्दीकी की हत्या सुपारी किलिंग से कराने की बात सामने आई थी. मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अभिनेता सलमान खान के घर की सुरक्षा को अलर्ट पर रखा गया है.
यह भी सामने आया है कि बाबा सिद्दीकी के पास किसी भी कैटेगरी की सुरक्षा नहीं थी. पूर्व मंत्री होने के नाते उन्हें दो पुलिसकर्मी मिले हुए थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb