चॉइस सेंटर में घुसकर क्रिकेट बैट से मारपीट, आरोपियों का रायपुर पुलिस ने निकाला जुलूस, तीन बदमाश गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के पास से पिस्टल बरामद

Assault with a cricket bat inside a Choice Center; Raipur Police paraded the accused; three miscreants arrested, and a pistol was recovered from the prime accused.

चॉइस सेंटर में घुसकर क्रिकेट बैट से मारपीट, आरोपियों का रायपुर पुलिस ने निकाला जुलूस, तीन बदमाश गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के पास से पिस्टल बरामद

रायपुर : राजधानी में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर क्रिकेट बैट से जानलेवा हमला करने के मामले में गुढ़ियारी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी कुणाल सिंह के कब्जे से पिस्टल बरामद की है. इसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से जुर्म दर्ज किया गया है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बजाज पल्सर N150 बाइक भी जब्त की है.
चॉइस सेंटर में विवाद, फिर क्रिकेट बैट से हमला
मिली जानकारी के मुताबिक घटना 8 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:40 बजे प्रार्थी अमन गुप्ता चॉइस सेंटर में मौजूद था. इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कुणाल सिंह और उसके दो साथियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. अमन ने विरोध किया तो आरोपियों ने क्रिकेट बैट से उसके सिर पर कई वार कर दिए. हमले में उसके सिर और दाहिने हाथ में चोटें आईं.
इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची सरोज गुप्ता के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की. घटना के बाद अमन की शिकायत पर गुढ़ियारी थाने में अपराध क्रमांक 458/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
मुख्य आरोपी के पास पिस्टल मिलने से बढ़ी कार्रवाई
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 10 अक्टूबर को मुख्य आरोपी कुणाल सिंह और उसके दो साथियों अनुराग किरनापुरे (24) और संदीप दास (27) को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरोपी के कब्जे से पिस्टल बरामद हुई.
पिस्टल मिलने के बाद पुलिस ने थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 461/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 में अलग से मामला दर्ज किया. पुलिस ने पिस्टल के साथ बजाज पल्सर N150 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 PR 8076 भी जब्त की है.
मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने
मुख्य आरोपी कुणाल सिंह की पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता रही है. उसके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb