दुर्ग में बड़ा खुलासा, मैकेनिक का काम कर सीखा आइडिया, चोरी की बाइक काटकर कबाड़ियों को बेचने वाला चोर 4 पार्टनर समेत गिरफ्तार
A major revelation in Durg: A thief who learned the idea by working as a mechanic and sold stolen bikes to scrap dealers was arrested along with four partners.
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का खुलासा किया है. दोपहिया वाहन चोरी के मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने शातिर मुख्य आरोपी विजय देवांगन समेत उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी पिछले करीब 15 सालों से मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम कर रहा था. यह मामला पद्मनाभपुर थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक विजय देवांगन पिछले 15 सालों से मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम कर रहा था. आरोपी ने बाइक मैकेनिक का काम सीखकर चोरी की तकनीक में माहिर हो गया. उसने अपने इसी हुनर का गलत इस्तेमाल किया. मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. और चोरी किए गए दोपहिया वाहनों को काटकर कबाड़ियों और फेरी वालों को बेचता था
पद्मनाभपुर थाने में जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले. जांच में पता चला कि आरोपी विजय देवांगन इलाके में घूम-घूमकर अलग-अलग जगहों से मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करता था. चोरी करने के बाद वह वाहनों को अपने घर ले जाता और वहां हेक्सा ब्लेड जैसे औजारों से काट देता था. इसके बाद वह बाइक के लोहे और एल्युमिनियम के पार्ट्स अलग-अलग कर फेरी वालों और स्थानीय कबाड़ियों के जरिए बेच देता था.
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके दूसरे साथियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की. इस दौरान चोरी किए गए दोपहिया वाहनों के कटे हुए पार्ट्स बरामद किए गए. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने कुल 10 दोपहिया वाहन चोरी किए हैं। इनमें पद्मनाभपुर थाना, सिटी कोतवाली दुर्ग और मोहन नगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई बाइक और स्कूटी शामिल हैं.
पुलिस ने इस कार्रवाई में करीब 7 लाख रुपए का सामान जब्त किया है. जब्त सामान में चोरी की हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी और कई दोपहिया वाहनों के कटे हुए लोहे और एल्युमिनियम के पार्ट्स शामिल हैं. कुल मिलाकर पुलिस ने 10 चोरी किए गए दोपहिया वाहन बरामद किए हैं.
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में विजय देवांगन उम्र 36 साल निवासी उरला दामाद पारा, सोनू गुप्ता उम्र 28 साल उमेश गुप्ता उम्र 24 साल और मोहम्मद खान उम्र 57 साल शामिल हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है.
गिरफ्तार आरोपी
विजय देवांगन उम्र 36 साल निवासी उरला दामाद पारा
सोनू गुप्ता उम्र 28 साल
उमेश गुप्ता उम्र 24 साल
मोहम्मद खान उम्र 57 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



