शासकीय कन्या आश्रम में शिक्षिका का अजीब कारनामा, भूत भगाने के नाम पर छात्राओं को डराने का आरोप, अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल

Teacher's bizarre act at government girls' hostel: Accused of scaring students in the name of exorcism, questions raised about the role of officials

शासकीय कन्या आश्रम में शिक्षिका का अजीब कारनामा, भूत भगाने के नाम पर छात्राओं को डराने का आरोप, अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल

कांकेर : कांकेर जिले के एक शासकीय कन्या आश्रम से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां शिक्षिका काकोली देवनाथ पर छात्राओं को भूत भगाने के नाम पर डराने और मानसिक रुप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा है.
शिकायत मिलने पर जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर आश्रम पहुंचीं और औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि संबंधित शिक्षिका आश्रम में मौजूद थी. जबकि वहां उसकी कोई ड्यूटी नहीं थी.
निरीक्षण के दौरान छात्राओं से मिली जानकारी और हालात को देखकर जिला पंचायत सदस्य ने शिक्षिका को जमकर फटकार लगाई। मामले के सामने आने के बाद आश्रम की व्यवस्था, बच्चों की सुरक्षा और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की मांग उठ रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB