कुरुद में हाईवा की ठोकर से शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार की मौत, दो घायल, एक रायपुर रेफर, वाहन जब्त, आरोपी ड्राइवर फरार
Motorcyclist returning from a wedding ceremony killed in a collision with a heavy vehicle in Kurud, two injured, one referred to Raipur, vehicle seized, accused driver absconding
धमतरी/कुरुद : कुरुद थाना क्षेत्र के अंतर्गत भखारा रोड में थुहा के पास हाईवा की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दो घायल हो गए. जिसमें से एक को रायपुर रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सकरी निवासी रमेश साहू उम्र 52 साल दव्वा राम साहू और बिसे लाल साहू शादी समारोह में शामिल होकर भखारा की तरफ से वापस लौट रहे थे. तभी थूहा पुल के पास सामने से आ रहे हाईवा CG08 AE 4358 ने अपने चपेट में ले लिया. तीनों को घायल हालत में सिविल अस्पताल कुरुद लाया गया. जहां पर रमेश साहू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
बिसेलाल को गंभीर चोट आई थी. जिसे रायपुर रेफर किया गया है. दव्वा साहू को मामूली चोट आई है. पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है. ड्राइवर फरार है. आगे की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



