मेला देखने जा रही 17 वर्षीय युवती की स्कॉर्पियो से दो बार कुचलने से मौत!, परिजनों ने युवक पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
A 17-year-old girl, on her way to a fair, was crushed twice by a Scorpio and died. Family members accuse a young man of murder; police are investigating.
सुकमा : थाना क्षेत्र के मुर्रेपाल गांव के पास एक दर्दनाक घटना में मेला देखने जा रही 17 वर्षीय युवती की स्कॉर्पियो वाहन के नीचे दबने से मौत हो गई. मृतका के स्वजनों ने एक युवक पर जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोकवाड़ा निवासी कंचन उम्र 17 साल अपने चाचा के साथ बस से सुकमा मेला देखने के लिए निकली थी. कंचन के पिता ने बताया कि बेटी ने घर से निकलने से पहले कहा था कि वह पहले छिन्दगढ़ जाएगी और वहां से अपनी सहेली के साथ सुकमा मेला देखने जाएगी। दोपहर में छिन्दगढ़ पहुंचने के बाद कंचन ने अपनी सहेली से बात की और फिर मेला देखने के लिए रवाना हो गई.
दोपहर करीब 2.30 बजे पड़ोस के गांव में रहने वाले एक पुलिस जवान ने फोन कर परिजनों को बताया कि कंचन का एक्सीडेंट हो गया. पहचान स्पष्ट न होने के कारण फोटो भेजकर पुष्टि करने को कहा गया. खबर मिलते ही परिजन अस्पताल के लिए रवाना हुए. लेकिन तब तक कंचन की मौत हो चुकी थी.
चश्मदीदों के मुताबिक एक स्कॉर्पियो वाहन ने मुर्रेपाल गांव के पास, जो राष्ट्रीय राजमार्ग-30 से कुछ भीतर स्थित है. युवती को दो बार कुचल दिया। हादसे में युवती का सिर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और उसके दांत भी टूट गए.
स्वजनों का आरोप है कि पड़ोस गांव का निवासी आदित्य बघेल पहले भी कंचन को कई बार परेशान कर चुका था और घटना के समय उसी की गाड़ी में आरोपी मौजूद थे. परिजनों का कहना है कि अगर यह सिर्फ सड़क हादसा होता तो आरोपी मौके से भागने की कोशिश क्यों करता. लोगों द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाने की बात कहने पर काफी देर बाद युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया.
पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर थाने में रख लिया है. मामले में संबंधित धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है और गवाहों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



