BRCC का खुला फर्जीवाड़ा, मुख्यमंत्री के गृह जिला के कुनकुरी में बीआरसीसी ने किया भ्रष्टाचार, भवन बनाए बिना डकार लिया लाखों की रकम

BRCC fraud exposed BRCC did corruption in Kunkuri Chief Minister home district embezzled lakhs of rupees without constructing a building

BRCC का खुला फर्जीवाड़ा, मुख्यमंत्री के गृह जिला के कुनकुरी में बीआरसीसी ने किया भ्रष्टाचार, भवन बनाए बिना डकार लिया लाखों की रकम

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला और विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में भ्रष्टाचार एवं गबन का प्रमाणित मामला उजागर बी.आर.सी.सी विपिन अम्बष्ट ने पूरी राशि डकार ली.
यह मामला मुख्यमंत्री के गृह जिले एवं विधान सभा क्षेत्र कुनकुरी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सत्र 2018-19 में खनिज न्यास निधि मद से कुनकुरी को आम जनताओ के लिए लाइब्रेरी के लिए नवीन भवन निर्माण के लिए 10 लाख और पुस्तक खरीदने के लिए 5 लाख की स्वीकृति मिली थी. जिसका निर्माण शासकीय कन्या उ.मा.वि. कुनकुरी परिषर में किया जाना प्रस्तावित था. और निर्माण एजेंसी शाला समिति को बनाया गया था. लेकिन बी.आर.सी.सी विपिन अम्बष्ट द्वारा भ्रष्टाचार और गबन करने के लिए कार्य स्थल और कार्य एजेंसी दोनों को ही परिवर्तन कर नवीन भवन निर्माण किए बिना पूरी रकम डकार ली गई. जबकि कलेक्टर की शर्तों के मुताबिक किसी भी हालत में निर्माण स्थल और कार्य एजेंसी को बदलाव नहीं करने संबंधी दिशा निर्देश जारी किया गया था. जिसको बी.आर.सी.सी विपिन अम्बष्ट ने ठेंगा दिखाते हुए खुलकर भ्रष्टाचार किया.
यह खबर तब खुलकर सामने आई जब एक सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार यादव खेल मैदान कुनकुरी ने सूचना के अधिकार के तहत् संबंधित संस्था से जानकारी मांगी. संबंधित संस्था के वर्तमान प्रधान पाठक ने किसी भी तरह के नए भवन के निर्माण से संबंधित जानकारी से लिखित में अभिज्ञता जाहिर की है. जबकि शाला के खाते में शासकीय राशि अंतरित की गई है. जिसका आहरण भी किया गया है. उक्त पुस्तकालय भवन से संबंधित कोई भी दस्तावेज शाला में उपलब्ध नहीं है. की जानकारी वर्तमान प्रधान पाठक द्वारा लिखित में दिया गया है.
चौंकाने वाली बात तो तब पता चली जब शाला के तत्कालीन प्रधान पाठक से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी चाही गई उन्होने लिखित में बयान दिया है कि बी.आर.सी.सी कुनकुरी विपिन अम्बष्ट अपने कार्यालय में मुझे और कोषाध्यक्ष को बुलाकर यह कहा गया कि आपके शाला के बैंक खाते में कुछ सरकारी रकम डाला गया है. जो विभागीय है. जिसको आहरण करने के लिए पासबुक और निकासी पर्ची जिसमें राशि अंकित किये बिना सील और दस्तखत कराकर रख लिया गया था. इसके बारे में कब-कब कितनी रकम आहरित किया गया. मुझे कुछ भी जानकारी नहीं है. प्रधान पाठक द्वारा लिखित में बताया गया
और यह भी बताया गया है कि नवीन भवन निर्माण संबंध में मेरे कार्याकाल में कोई कार्यादेश या कोई भी दस्तावेज मुझे उपलब्ध नहीं कराया गया है. उन्होंने साफ तौर पर लिखा है कि अपने अधिकारी रसूख का रुतबा दिखाकर बी.आर.सी.सी विपिन अम्बष्ट द्वारा राशि आहरण किया गया है.
आवेदक ने बकायदा लिखित में शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में किया है. और प्रतिलिपि मुख्य मंत्री छ.ग. शासन डी.पी.आई. लोक शिक्षण संचनालय विशेष सचिव और निर्देशक एम.आर.डी. खनिज न्यास विभाग रायपुर कमिश्नर व संयुक्त संचालक शिक्षा अम्बिकापुर को किया है. उच्च स्तरीय अंतर विभागीय निष्पक्ष जांच की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI