धान खरीदी खत्म होने के 4 महीने बाद भी हमालों को हमाली राशि का नहीं हुआ भुगतान, परेशान मजदूरों ने कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार
Even after 4 months of paddy procurement, the porters have not been paid their porterage amount, the distressed labourers have appealed to the collector for justice
सूरजपुर : धान खरीदी में सबसे अहम भूमिका मजदूरों की होती है. क्योंकि उनकी मेहनत धान खरीदी के समय शारीरिक रुप से ज्यादा होती है लेकिन इसके बावजूद भी अगर इन्हें उनका उचित मेहनताना ना मिले तो फिर मजदूरों का शोषण ही माना जाएगा। कुछ ऐसा ही मामला है आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोनपुर धान खरीदी केंद्र का जहां धान खरीदी खत्म हुए 4 महीने हो चुके हैं लेकिन हमालों को अभी तक उनकी मजदूरी यानी कि हमाली राशि का भुगतान नहीं हुआ है.
सतेश्वर साहू समिति प्रबंधक काफी चर्चित समिति प्रबंधक है इसलिए भी चर्चित हैं क्योंकि इनके कारनामे भी कुछ चर्चा वाले ही होते हैं. इन्हें हमालियों की राशि डकारने की आदत सी हो गई है. पिछले कई सालों से इन्होंने हमाली राशि का भुगतान नहीं किया है. वहीं धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाडा में जुर्म भी दर्ज है. इसके साथ ही इस बार धान खरीदी केंद्र में सस्पेंड भी हुए लेकिन गुपचुप तरीके से बहाल भी हो गए.
हमाली की राशि न पाने वालों ने कलेक्टर कोरिया को शिकायत करते हुए कहा है कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. सोनपुर के धान खरीदी केन्द्र सोनपुर में लगे हमालो का भुगतान धान खरीदी व धान उठाव काम पूरा हो जाने के बाद भी बकाया है. जिसका कुल भुगतान राशि 618840.00 (छः लाख अठारह हजार आठ सौ चालिस रुपये जो कि यहां के प्रभारी समिति प्रबंधक सतेश्वर प्रसाद साहु के पास भुगतान के लिये खरीदी प्रभारी के द्वारा लिखित ब्यौरा पेश किया गया था और कई बार मौखिक रुप से हमालों और खरीदी प्रभारी द्वारा बोला गया. लेकिन प्रभारी समिति प्रबंधक द्वारा यह बोला जाता है कि मैं अभी सस्पेंड हूँ और ऐसे भी तुम लोगो को कोई हमाली भुगतान नहीं मिलेगा.
प्रभारी समिति प्रबंधक की मनसा संदेहात्मक मालूम होती है कि इनके द्वारा हमालो का भुगतान राशि फर्जी तरीके से आहरण करने की लग रही है. और इनके द्वारा विगत कई साल से अस्थाई रुप से धान खरीदी में लगे हमालो का दस्तखत कराकर राशि आहरण कर हमालो का भुगतान नहीं किया जाता है. इनके द्वारा हमालो और धान खरीदी प्रभारी के साथ गाली-गलौज किया जाता है. साथ ही यह बोला जाता है कि तुम सब को जहां भी शिकायत करना है करो. मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा. ऐसा शिकायतकर्ताओं का आरोप है.
उन्होंने कलेक्टर सूरजपुर से निवेदन करते हुए समिति प्रबंधक सतेश्वर साहू पर कार्यवाही करने की मांग की है साथी हमाली राशि भुगतान करने का आग्रह किया है अब देखना यह है कि इस शिकायत के बाद सतेश्वर साहू इन हवालियों का राशि ढकार जाते हैं या फिर उनका भुगतान कर देते हैं?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



