तीन दिन बाद भी जशपुर के टापू में फंसे लोगों को नहीं निकाल पाया प्रशासन, SDRF की टीम वापस, खुले आसमान में रात बिताने मजबूर ग्रामीण
Even after three days the administration could not rescue the people trapped in the island of Jashpur SDRF team returned villagers forced to spend the night in the open sky
जशपुर/फरसाबहार/बाबुसाजबहार : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय के जशपुर जिले में इब नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन दिनों से ग्रामीण टापू में फंसे हुए हैं. प्रशासन अब तक इन ग्रामीणों का रेस्क्यू नहीं कर पाया है. ग्रामीणों की रेस्क्यू करने पहुंची एसडीआरएफ की टीम नदी के तेज बहाव को देखते हुए वापस लौट गई. यह मामला फरसाबहार क्षेत्र के बाबुसाजबहार गांव का है.
बता दें कि गुरुवार को मवेशी चराने एक महिला समेत तीन ग्रामीण नदी के पार गए थे. लगातार बारिश और डैम का पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया. इसके चलते तीनों ग्रामीण टापू में फंस गए. जिनकी तीन दिनों बाद भी प्रशासन रेस्क्यू नहीं कर पाया. तीनों ग्रामीण खुले आसमान में टापू पर रात बिताने मजबूर हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द ग्रामीणों की रेस्क्यू करने की मांग की है.
पिछले दिनों लगातार हुई बारिश से बगीचा से कलिया की ओर जाने वाली मार्ग पर पुलिया बहने से आवाजाही भी ठप हो गई थी. पुलिया की मरम्मत का काम शुरु हो गया है. वहीं बाबुसाजबहार गांव में इस नदी का जलस्तर बढ़ने से मवेशी चराने गए तीन लोग टापू में फंसे हुए हैं. जिसकी रेस्क्यू तीन दिनों बाद भी नहीं हो पाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



