कार और ट्रैक्टर की टक्कर में GST इंस्पेक्टर की मौत, तीन गंभीर, स्कूल वैन और पिकअप में भिड़ंत, 5 बच्चे घायल, बाइक की ठोकर से महिला की मौत

GST inspector killed in collision between car and tractor, three critical, school van and pickup collided, 5 children injured, woman died after being hit by a bike

कार और ट्रैक्टर की टक्कर में GST इंस्पेक्टर की मौत, तीन गंभीर, स्कूल वैन और पिकअप में भिड़ंत, 5 बच्चे घायल, बाइक की ठोकर से महिला की मौत

कार और ट्रैक्टर की टक्कर में GST इंस्पेक्टर की मौत, तीन की हालत नाजुक

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के NH 49 में रक्सा पाली गांव के पास भीषण सड़क हादसे में एक GST अधिकारी की मौत हो गई. जीएसटी के चार अधिकारी कार से खरसिया जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार और ट्रैक्टर की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में एक अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई, वही तीन गंभीर रूप से घायल है. घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए.

स्कूल वैन और पिकअप में भिड़ंत, 5 बच्चे घायल

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्कूली बच्चों से भरी वैन पिकअप में टक्कर हो गई. हादसे में 5 बच्चे घायल हो गए. सभी घायल बच्चों को मगरलोड अस्पताल में इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि वैन में कुल 10 बच्चे सवार थे. बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे. वहीं हादसे में स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए. जबकि पिकअप खेत में जाकर पलट गई. सभी बच्चे स्वामी आत्मानंद स्कूल के बताये जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

बाइक की ठोकर से महिला की मौत

जशपुर : जशपुर जिले में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र स्थित बीटीआई चौक की है.
महिला सड़क पार कर अपने घर जा रही थी. तभी पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक सवार नशे में धुत था. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

रेलवे ट्रैक पर महिला की दर्दनाक मौत, शव के पड़े थे कई टुकड़े

रायपुर : राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया. सरस्वती नगर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर में रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव कई टुकड़ों में कटा हुआ पाया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका की पहचान करने में जुटी हुई है.
राजधानी के सरस्वती नगर थाना इलाके में आज ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई. महिला के शव को सरस्वती नगर थाना पुलिस ने छत विचहत हालत में कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद शव को चीरघर भिजवा दिया. मामले में जानकारी देते हुए सरस्वती नगर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर को उन्हें सूचना मिली कि एक महिला का शव रेलवे पटरी पर कई टुकड़ों में कटा हुआ पड़ा है. इसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर महिला के शव का पंचनामा किया और महिला की शिनाख्त में जुट गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI