मंदिर का दरवाजा तोड़कर दान पेटी चोरी, पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, मशरुका समेत नगद रकम बरामद

The donation box was stolen by breaking the temple door, the police arrested the accused Sahil and sent him behind bars, recovered the cash along with the consignment

मंदिर का दरवाजा तोड़कर दान पेटी चोरी, पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, मशरुका समेत नगद रकम बरामद

बिलासपुर : दो दिन पहले थाना क्षेत्र के अंतर्गत अशोक नगर में स्थित मंदिर में लगे मुख्य द्वार को तोड़कर अंदर रखी दान पेटी चोरी का मामला सामने आया. जहां पर सरकंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. वही आरोपी चोर के पास चोरी का माल बरामद कर जप्त किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया सुधा साहू निवासी अशोक विहार फेस 2, की 16 मार्च 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 मार्च 2025 को शिव शक्ति मंदिर में रोजाना की तरह  मोहल्ले का महेश देवांगन सुबह करीब 5:30 बजे सबसे पहले पूजा करने मंदिर गया तो देखा कि मंदिर के अंदर के ताला को तोड़कर मंदिर अंदर रखे दानपेटी जिसमें करीब 8 हजार रुपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.
प्रार्थिया की इस रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले की जांच के दौरान खबर मिली कि अशोक नगर निवासी साहिल प्रजापति को रात में मंदिर के आसपास संदिग्ध घूमते हुए देखा गया है.
टीम तैयार कर मुखबीर से मिली खबर के आधार पर संदेही साहिल प्रजापति को अशोक नगर में घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर मंदिर में रखे दानपेटी को चोरी करना जिसमें 8000 रु. होना बताते हुये चोरी की रकम और दानपेटी बरामद कराया. जिसे जप्त कर आरोपी साहिल प्रजापति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर अदालत में पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI