तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव कुएं, गांव में फैली सनसनी,  परिवार में पसरा मातम, मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का भी साया, जांच में जुटी पुलिस

Body of man missing for three days found in well; sensation grips the village; family plunged into grief; young daughter loses her father; police investigating.

तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव कुएं, गांव में फैली सनसनी,  परिवार में पसरा मातम, मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का भी साया, जांच में जुटी पुलिस

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तीन दिन से लापता एक व्यक्ति का शव घर के पास स्थित कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. ओड़गी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में यह घटना सामने आई है. खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान दयासिंह के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक दयासिंह पिछले तीन दिनों से घर से लापता थे. परिवार और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश कर रहे थे. लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका था.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को तलाश के दौरान परिजनों और ग्रामीणों की नजर घर के पास स्थित कुएं पर पड़ी. कुएं में देखने पर दयासिंह का शव दिखाई दिया. इसके बाद पुलिस को घटना की खबर दी गई. खबर मिलते ही ओड़गी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ग्रामीणों ने बताया कि दयासिंह की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था. अब उनकी मौत के बाद उनकी मासूम बेटी के सिर से भी पिता का साया उठ गया है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. परिजनों और ग्रामीणों के लिए यह घटना बेहद दुखद है. वहीं पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दयासिंह की मौत किन हालात में हुई.
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दयासिंह की मौत हादसे के कारण हुई. उन्होंने आत्महत्या की या फिर इसके पीछे कोई दूसरी वजह है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?